{"_id":"633eba0db8d2b014834034fd","slug":"modi-will-come-to-indore-by-road-after-the-inauguration-of-mahakal-lok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakal Lok: महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद सड़क से इंदौर आएंगे PM मोदी, इंदौर की मशीनों से उज्जैन तक सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Lok: महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद सड़क से इंदौर आएंगे PM मोदी, इंदौर की मशीनों से उज्जैन तक सफाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 05:02 PM IST
सार
Mahakal Lok: सड़क मार्ग से पहुंचेंगे पीएम मोदी, इंदौर से उज्जैन तक सड़कों की हो रही सफाई modi-will-go-by-road-from-indore-to-ujjain-to-inaugurate-mahakal-lok
विज्ञापन
1 of 3
पीएम मोदी इंदौर आएंगे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उज्जैन में 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से इंदौर आएंगे। उज्जैन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नहीं होने से सुरक्षा कारणों से रात को प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उज्जैन से उड़ान नहीं भर सकता है, इसलिए सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री इंदौर लौटेंगे। उनकी यात्रा के मद्देजर इंदौर से लेकर उज्जैन तक फोरलेन सड़क की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई अलग-अलग विभाग कर रहे है।
2 of 3
सुपर कॉरिडोर होते हुए इंदौर नगर निगम की सफाई मशीनें उज्जैन में सफाई के लिए जा रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
सुपर कॉरिडोर पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 500 से ज्यादा सोडियम लैम्प हटाकर एलईडी लगाई है। पूरा मार्ग पर दूधिया रोशनी नजर आएगी। अफसरों ने नई लाइटों की टेस्टिंग भी कर ली है। सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो प्रोजेक्ट का काम भी चल रहा है। निर्माण एजेंसी को भी प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर ऐसे काम करने को मना किया है, जिससे धूल उड़े।
3 of 3
इंदौर से उज्जैन तक के मार्ग को साफ किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर से लेेकर उज्जैन तक सड़क मार्ग की मरम्मत मध्य प्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण के जिम्मे है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण भी हटाए गए हैं। महाकाल लोक की सड़कों की सफाई के लिए इंदौर से मशीनों को भेजा गया है। इंदौर की सड़कों से धूल को हटाने के लिए 30 से ज्यादा मशीनों का उपयोग किया जाता है। फिलहाल उन मशीनों से उज्जैन की सड़कें साफ हो रही हैं।
इंदौर नगर निगम से गए दर्जनों सफाई वाहनों का उज्जैन की सड़कों पर डेरा डाल लिया है। प्रधानमंत्री के द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले इंदौर से गए शौचालय सफाई वाहनों ने उज्जैन की सड़कों पर काम करना शुरू कर दिया है। सांवेर से लेकर उज्जैन के बीच विशेष सफाई अभियान चल रहा है। बताया गया है कि उज्जैन में प्रवेश के ठीक पहले बने विशाल गेट से लेकर आगे महाकाल लोक तक के रास्ते पर स्वचालित सफाई वाहन सफाई कर रहे हैं। लगभग दो दर्जन ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन उज्जैन की विभिन्न सड़कों पर सफाई के कार्य में लगाई गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।