फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Accident: जबलपुर में कैसे गई महाकुंभ से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की जान? हादसे की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें

Wed, 12 Feb 2025 08:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Feb 2025 08:54 AM IST
सार

Jabalpur Accident News: जबलपुर से करीब 50 किमी. दूर नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पुट्टी की बोरियों से भरे एक ट्रक ने महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों वाहनों से एक और कार भी टकरा गई। देखें दर्दनाक हादसे की तस्वीरें... 

विज्ञापन
Jabalpur Accident News Traveler Returning From prayagraj Collides With Truck Mp News in Hindi
जबलपुर हादसे की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

Jabalpur Accident News: प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत होने का सिलसिला जारी है। मप्र में करीब हर दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। मंगलवार को प्रदेश के जबलपुर जिले में भी एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर है, उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 




जानकारी के अनुसार, जबलपुर से करीब 50 किमी. दूर नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह करीब नौ बजे सीमेंट से भरे ट्रक ने महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैवलर पूरी तरह पिचक गई और ट्रक व पुल की रैलिंग के बीच में फंस गई। ट्रैवलर में सवार नौ लोग भी उसमें बुरी तरह फंस गए, जिनमें से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर हालत में उसमें फंसे थे। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

Jabalpur Accident News Traveler Returning From prayagraj Collides With Truck Mp News in Hindi
जबलपुर हादसे की ददनाक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आंधप्रदेश के रहने वाले हैं मृतक और घायल
पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में सवार सभी लोग आंधप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी ट्रैवलर के जरिए महाकुंभ स्नान करने के लिए आए थे। वापस लौटने के दौरान जबलपुर में ट्रक ने उनकी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। वे जबलपुर आने के लिए रवाना हो गए हैं। 

Jabalpur Accident News Traveler Returning From prayagraj Collides With Truck Mp News in Hindi
मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कैसे हुआ हादसा? 
पुलिस ने बताया कि ट्रक (MP20 ZL 9105) जबलपुर से पुट्टी लोड कर कटनी की ओर जा रहा था। इस दौरान मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर फट गया और फिर वह दूसरी साइड से आ रही ट्रैवलर (AP29 W 1525) से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jabalpur Accident News Traveler Returning From prayagraj Collides With Truck Mp News in Hindi
एक कार और भी टकराई। - फोटो : अमर उजाला

ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, कार भी टकराई 
इस हादसे के बाद ट्रैवलर के पीछे आ रही एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई। अगर, ऐसा नहीं होता तो यह और भी भयानक हादसा हो सकता था।  

विज्ञापन
Jabalpur Accident News Traveler Returning From prayagraj Collides With Truck Mp News in Hindi
मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

कितनी हुई मौत?
राजू  
बी संतोष  
जी आनंद 
शशि कंसारी 
मल्लेश
रवि वैश्य
टीवी प्रसाद

कौन घायल? 
एस नवीनाचार्य (51) 
बालकृष्ण श्रीराम (63)  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed