सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Jun 2025 04:26 PM IST
सार

झाबुआ में शादी समारोह से लौट रहे दो परिवारों से भरी कार पर ट्राला पलट गया। हादसे में चार बच्चों और तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की तस्वीरें भी रूह कंपाने वाली हैं। 

विज्ञापन
MP Accident News Truck Overturns On Car In Jhabua Nine Killed News in Hindi
शादी समारोह से लौटते समय हादसा, बुरी तरह कार में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। थांदला-झाबुआ मार्ग पर ईको कार पर ट्राले के पलटने से दो परिवारों के नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। भीषण हादसे में एक महिला और एक बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



ये भी पढ़ें: वो आया, काटा और चला गया... मौत बांट रहा रहस्यमयी जानवर कौन? 12 दिन में छह ने दम तोड़ा, क्या है कहानी

Trending Videos
MP Accident News Truck Overturns On Car In Jhabua Nine Killed News in Hindi
शादी समारोह से लौट रहे थे, आ गई मौत। - फोटो : अमर उजाला

ट्राले के नीचे दबी कार
जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग झाबुआ के भावपुरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। सजेली रेलवे फाटक, निर्माणाधीन पुल के पास उनकी ईको कार (GJ09BL5956) को एक ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्राला कार पर पलट गया, जिससे कार उसके नीचे बुरी तरह दब गई। इससे कार में सवार कुल 11 लोगों में से नौ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें: आईपीएल फायनल जीता बेंगलुरु, इंदौरी कप्तान रजत ने बढ़ाया शहर का मान, मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Accident News Truck Overturns On Car In Jhabua Nine Killed News in Hindi
कार के उड़ गए परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में इनकी हुई मौत
मुकेश पिता गोपाल खपेड़ (40), सावली पति मुकेश खपेड़ (35), विनोद पिता मुकेश खपेड़ (16), पायल पिता मुकेश खपेड़ (12), मढ़ी पति भारू बमनिया (38), विजय भारू बमनिया (14), कांता पिता भारू बमनिया (14), रागिनी रामचंद्र बमनिया (9) और अकली पति सोमला परमार (35) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  कर्नल सोफिया मामले में एसआईटी विजय शाह को भेजेगी नोटिस, मंत्री से होगी पूछताछ

MP Accident News Truck Overturns On Car In Jhabua Nine Killed News in Hindi
झाबुआ में भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

ट्राला चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश 
देर रात तीन से चार बजे के बीच हुए हादसे की सूचना पर थांदला और मेघनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाया। कुछ देर के बचाव कार्य के बाद घायलों को कार से निकालकर सिविल अस्पताल थांदला पहुंचाया गया। मृतकों में से सावली का शव मेघनगर शासकीय अस्पताल लाया गया, जबकि बाकी शव थांदला सिविल अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। ट्राले को जब्त कर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
MP Accident News Truck Overturns On Car In Jhabua Nine Killed News in Hindi
शादी समारोह से लौट रहे थे, आ गई मौत। - फोटो : अमर उजाला

मासूम समेत दो घायलों की हालत गंभीर 
हादसे का शिकार हुई ईको कार में 11 लोग सवार थे। जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई। 19 साल की पायल सोमला परमार और पांच साल का आशु पिता रामचंद्र बमनिया गंभीर रूप से घायल हैं। उनका थांदला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed