सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

kangana Ranaut in Omkareshwar: बाबा ओंकार के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत, हेलीकॉप्टर से की नर्मदा परिक्रमा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 07:34 PM IST
सार

भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ओंकारेश्वर पहुंचीं और भगवान ओंकारेश्वर–ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने महाकाल अभिषेक, मां नर्मदा परिक्रमा की और शांति का अनुभव बताया। मंदिर ट्रस्ट ने सम्मान किया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut arrives to visit Baba Omkareshwar
अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया बाबा ओंकारेश्वर का पूजन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत बुधवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन–पूजन यात्रा के अंतर्गत ओंकारेश्वर पहुंचीं। उन्होंने भगवान ओंकार महाराज, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।


मंदिर परिसर में उन्होंने शिवलिंग पर अभिषेक कर भोलेनाथ से देश और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। पूजन के उपरांत उन्होंने महाकाल मंदिर में अभिषेक एवं आरती में सहभागिता की। इसके बाद हेलीकॉप्टर से मां नर्मदा की परिक्रमा कर आध्यात्मिक अनुभूति को और गहराई से महसूस किया।

ये भी पढ़ें- परंपरा, आस्था और सादगी, नर्मदा परिक्रमा पर निकले सीएम के बेटा-बहू, ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा

 
Trending Videos
Kangana Ranaut arrives to visit Baba Omkareshwar
ओंकारेश्वर पहुंचीं कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
ओंकारेश्वर का स्वरूप मन को छू लेने वाला
दर्शन के बाद कंगना रनौत ने कहा कि ओंकारेश्वर का स्वरूप अत्यंत सुंदर और दिव्य है। यहां भोलेनाथ के चरणों में आकर मन को गहरी शांति और आध्यात्मिक अनुभूति होती है। मां नर्मदा के आसपास का प्राकृतिक परिदृश्य अलौकिक है। यहां आकर मैं स्वयं को धन्य समझती हूं।

मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मान
ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राजा राव पुष्पेंद्र सिंह ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से कंगना रनौत का पारंपरिक स्वागत किया। उन्हें श्रीफल, मंदिर का छायाचित्र एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें-  नव वर्ष पर बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के विशेष इंतजाम, स्नान के लिए बनाए 3 कुंड

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut arrives to visit Baba Omkareshwar
ओंकारेश्वर पहुंचीं कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर हैं कंगना
बताया गया कि कंगना रनौत देश के द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के संकल्प के साथ यात्रा पर निकली हैं। ओंकारेश्वर पहुंचने से पूर्व वे देश के 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। ओंकारेश्वर में कुछ समय रुकने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गईं।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
सेलिब्रिटी दर्शन के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और दर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed