फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: भारतीय किसान संघ ने सरकार को चेताया, कहा- लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का हक

Sun, 27 Feb 2022 12:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 12:30 PM IST
सार

भारतीय किसान संघ ने शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। लाल परेड मैदान से प्रारंभ होकर एम वी एम कॉलेज ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Indian Farmers' Union warns the government, saying - remunerative price on the basis of cost, the right of the farmer
शोभायात्रा में शामिल किसान प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान संघ ने शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। लाल परेड मैदान से प्रारंभ होकर एम वी एम कॉलेज ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई जो कि बाद में सभा में तब्दील हो गई। देश भर के करीब 500 जिलों से आये किसान प्रतिनिधियों ने सभा को सम्बोधित किया। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। केंद्र व राज्य सरकारें लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की व्यवस्था करें। अन्यथा देश से लेकर प्रांत तक और प्रांत से लेकर देश के चप्पे चप्पे तक किसान संघ केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ जनजागरण करेगा। 

 
Madhya Pradesh: Indian Farmers' Union warns the government, saying - remunerative price on the basis of cost, the right of the farmer
भोपाल: भारतीय किसान संघ का अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला

महिला शक्ति की प्रतीक किसान संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमला तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों में वह ताकत है कि वह सरकार बना सकते हैं तो उसे गिरा भी सकते हैं। किसान संघ मातृशक्ति को लेकर आगे बढ़ रहा है और मातृशक्ति कृषि क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। 

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एन बसावेगौंड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संघ गैर राजनैतिक संगठन है। किसान पिछले 43 वर्षों से अपनी मांग दोहरा रहे हैं। अब समय आ गया है कि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य देना ही होगा। सरकार वार्तालाप के लिए तो बुलाती है पर निर्णय न होना गंभीर बात है। किसान अब समझ चुका है।

मंच से देश भर के विभिन्न प्रांतो से आए प्रांतों के अध्यक्षों ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में किसान सभा को संबोधित किया और अपने राज्यों की समस्याएं केंद्रीय प्रतिनिधियों के सामने रखीं। 

 
Madhya Pradesh: Indian Farmers' Union warns the government, saying - remunerative price on the basis of cost, the right of the farmer
भारतीय किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

भव्य शोभायात्रा निकाली गई
पुलिस परेड ग्राउंड दशहरा मैदान से देश भर के विभिन्न प्रांतों से आए किसान प्रतिनिधियों ने अनुशासित स्वरूप में विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में देश के करीब 500 जिलों के 5 हजार से अधिक किसान शामिल हुए। शोभायात्रा लाल परेड ग्राउंड से होते हुये राजभवन मार्ग, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल टॉकीज, टी टी नगर थाना, अपैक्स बैंक, पत्रकार भवन, मालवीय नगर से होते हुए एम वी एम कॉलेज ग्राउंड पर सभा में तब्दील हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल
भारतीय किसान संघ के अधिवेशन में बड़ी संख्या में महिला किसान शामिल हुई। शोभायात्रा के दौरान भी महिलाएं अपने प्रांत का बैनर और विशेष परिधान में नारे लगाती दिखीं।  शोभायात्रा में ग्रामीण महिला किसान सशक्तीकरण का अनूठा स्वरूप देखने मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Indian Farmers' Union warns the government, saying - remunerative price on the basis of cost, the right of the farmer
शोभायात्रा में शामिल महिला किसान - फोटो : अमर उजाला

शोभायात्रा में दिखे अनेकता में एकता के रंग 
शोभायात्रा में देश के कोने-कोने से आए किसान अपनी संस्कृति के अनुसार विभिन्न वेशभूषा में शामिल हुए। अपने-अपने प्रांत का बैनर लेकर चल रहे किसान अपनी भाषा में नारों का उद्घोष कर कतारबध्द रूप से चल रहे थे। जिसमें भारत की अनेकता में एकता का नजरा नजर आया। 


 
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Indian Farmers' Union warns the government, saying - remunerative price on the basis of cost, the right of the farmer
भोपाल: भारतीय किसान संघ अधिवेशन में करीब 500 जिलों के किसान शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

कृषि विषय पर मैराथन बैठकों का क्रम जारी
देश व दुनिया में किसानों के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय 13वां अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन  महादेवी परिसर पुरानी गल्ला मण्डी में चल रहा है। अधिवेशन के द्वितीय दिन शनिवार को देश भर से आये किसान संघ के पदाधिकारी व किसानों के साथ विभिन्न विषयों पर मैराथन बैठकों का क्रम जारी रहा। देश भर के विभिन्न प्रान्तों के प्रांत महामंत्रियों द्वारा अपने प्रांत के वृत्त रखे गये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed