{"_id":"62fda28b69d5815b3f09757f","slug":"mp-news-celebrated-daughter-s-birthday-in-a-unique-way-feed-1-lakh-golgappas-to-the-public-for-free","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में बेटी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया, जनता को 1 लाख गोलगप्पे फ्री में खिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में बेटी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया, जनता को 1 लाख गोलगप्पे फ्री में खिलाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 18 Aug 2022 08:45 AM IST
सार
राजधानी भोपाल में अनोखे तरीके से बेटी का जन्म दिन मनाया गया। अनोखी नाम की बेटी के पिता ने उसके पहले जन्मदिन पर एक लाख गोलगप्पे जनता को खिलाए। जन्मदिन में विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 2
अनोखी बेटी का जन्मदिन पिता ने अनोखे अंदाज में मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
-ेराजधानी भोपाल में अनोखे तरीके से बेटी का जन्म दिन मनाया गया। अनोखी नाम की बेटी के पिता ने उसके पहले जन्मदिन पर एक लाख गोलगप्पे जनता को खिलाए। जन्मदिन में विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए।
कोलार के डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर के प्रसिद्ध गुप्ता चाट भण्डार के संचालक अंचल गुप्ता ने अपनी बेटी अनोखी गुप्ता का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। अंचल गुप्ता कोलार में गुप्ता चाट भंडार के नाम से सर्वधर्म शादी हॉल के पास ठेला लगाते है। उन्होंने अपनी बेटी अनोखी गुप्ता का जन्मदिन नागरिको को एक लाख गोलगप्पे खिलाकर मनाया। इस अवसर पर हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से नारी सम्मान और उनके स्वाभिमान के संबंध में देशवासियों से अपील की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस प्रकार प्रदेश की प्रत्येक बेटी को लाड़ली लक्ष्मी बना रहे हैं, अंचल गुप्ता जैसे पिता हैं तो महिला सशक्तिकरण के अभियान को सफल बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
2 of 2
रामेश्वर शर्मा ने जनता को गोल गप्पे खिलाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बता दें इससे पहले अंचल ने अपने बेटे के जन्मदिन पर 50 हजार गोलगप्पे खिलाकर मनाया था और अब बेटी का जन्मदिन 1 लाख गोलगप्पे खिलाकर मनाया। शर्मा ने गोलगप्पे खाने के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में लगे नागरिकों को गोलगप्पे खिलाए और नागरिको से अनोखी के दीर्घायु होने की कामना करने की अपील की। अचल गुप्ता का कहना है कि वह पानीपुरी का ठेला लगाते हैं। उनकी आमदनी का यह एकमात्र जरिया है। वह जब भी खुश होते हैं तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी खुशी में शामिल करने की कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि वह इसके साथ बेटी को बोझ समझने वालों को भी संदेश देना चाहते हैं ताकि वह बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के लिए जागरूक हो सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।