{"_id":"62f1490917aac835121359ad","slug":"mp-news-home-minister-narottam-mishra-said-that-our-culture-is-safe-only-because-of-saint-society","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले संत समाज के कारण ही हमारी संस्कृति सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले संत समाज के कारण ही हमारी संस्कृति सुरक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:04 PM IST
सार
दतिया में पिछले 6 दिनों से चल रहा पार्थिव शिवलिंग निर्माण व बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा के धार्मिक अनुष्ठान का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संत समाज के कारण ही हमारी संस्कृति आज तक सुरक्षित है।
विज्ञापन
1 of 3
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दतिया में पिछले 6 दिनों से चल रहा पार्थिव शिवलिंग निर्माण व बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा के धार्मिक अनुष्ठान का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संत समाज के कारण ही हमारी संस्कृति आज तक सुरक्षित है।
2 of 3
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बागेश्वर धाम के पंडित पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा के समापन अवसर पर पहली बार पण्डोखर सरकार श्री गुरुशरण जी व बागेश्वर धाम सरकार पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक मंच पर नजर आए। इस धार्मिक अनुष्ठान के सूत्रधार व प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए दतियावासियों सहित सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संत समाज के कारण ही हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता आज तक सुरक्षित है।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पण्डोखर सरकार श्री गुरुशरण जी महाराज व बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्णशास्त्री दोनों एक साथ इस धार्मिक महानुष्ठान में उपस्थित है। आप दोनों संत तो हारे का सहारा है। जो भी परेशान है, बीमारी से परेशान हैं आप की शरण में आता है। आप की शरण में आने भर से उसके कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो मनुष्य की व्यथा और हनुमंत कथा अनंत है,लेकिन जो इसे समझ गया वो आप जैसा संत है। संत का आना और बसंत का आना एक जैसा है। बसंत जब आता है तो प्रकृति हंसती हैं और जब संत आते हैं तो हमारी संस्कृति, सभ्यता हंसती हैं, फलती-फूलती हैं।
3 of 3
गृहमंत्री नरोत्त मिश्रा और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री ने कहा कि मुझे धार्मिक मंच पर बोलना नहीं आता और धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के समापन पर बोलना तो और भी कठिन लगता है इसलिए मुझसे गलती हो सकती है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि संत हमें याद करें यह सौभाग्य होता है। हमारे बीच आ जाये तो परम भाग्य होता है और जो इस बात को नहीं समझ सके वो उसका दुर्भाग्य होता है।
संत हमारे बीच हैं दतियावासियों का परम सौभाग्य है। 3 अगस्त से दतिया पूरी तरह धर्ममय है। हर व्यक्ति भक्ति में डूबा हैं। बागेश्वर महाराज के आने के बाद तो यहां जनसैलाब आ गया, लेकिन दतिया के लोगों को नमन, उन्होंने पूरी व्यवस्था संभाल ली। सभी अपने में आत्मसात कर लिया। होटल, वाटिका सभी के लिए मुफ्त कर दी। लोगों ने अपने परिवार के साथ बाहर से आए लोगों को रखा उनके भोजन की व्यवथा की। यह महाधार्मिक अनुष्ठान अगर सफल हुआ है तो दतियावासियों और व्यवस्था में दिन रात लगे पुलिस प्रशासन के कारण हुआ है। उन्होंने सभी सहयोगियों का अभिनंदन किया। अनुष्ठान के समापन पर पण्डोखर सरकार व बागेश्वर धाम सरकार ने भक्तों को आशीर्वचन दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।