{"_id":"623f16d37dac6b62e4175dd9","slug":"ndore-bjp-general-secretary-and-mla-tweeted-shared-videos-making-fun-of-rahul-gandhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने किया ट्वीट, राहुल गांधी का मजाक बनाकर शेयर किए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने किया ट्वीट, राहुल गांधी का मजाक बनाकर शेयर किए वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:44 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। इसमें कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है। इसमें राहुल गांधी पर व्यंग्य कसा है और एक एंबेडेड वीडियो अपलोड किया है। इस ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी का मजाक बनाया है। इसी तरह विधायक रमेश मेंदोला ने भी ट्वीट किया है।
2 of 4
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय का ट्वीट
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर कई मनोरंजक वीडियो प्राप्त होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आपके साथ शेयर कर रहा हूं। इसे बनाने वाले को सेल्यूट…। वीडियो में टीवी पर राहुल गांधी जोश में कह रहे हैं कि यह मोदी जो अभी भाषण दे रहा है न, मैं आपको बता रहा हूं कि छह महीने बाद, सात-आठ महीने बाद यह घर से नहीं निकल पाएगा। हिन्दुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे… इसको समझा देंगे….। इसी सीन में एक अन्य वीडियो जोड़ा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी मौके पर मशीन गन उठाकर टीवी की ओर कर दनादन गोलियां दागते हैं और राहुल गांधी घबराकर सॉरी…सॉरी… कह रहे हैं। फिर वीडियो में हंसी की आवाज आती है और मोदी मशीन गन टेबल पर रखकर पलट जाते हैं।
3 of 4
भाजपा विधायक मेंदोला का ट्वीट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह इंदौर की विधानसभा-2 के विधायक रमेश मेंदोला ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी का मजाक बनाया है। ट्वीट में लिखा कि लोग इमरान खान और राहुल गांधी के पीछे यूं ही पड़े रहते हैं। इमरान ने पाकिस्तान और राहुल ने कांग्रेस का जो हाल किया है उसे देखते हुए मैं तो चाहता हूं कि वो आजीवन पाकिस्तान को और राहुल आजीवन कांग्रेस को संभालते रहें। भारत के हित में ये सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भाजपा विधायक मेंदोला का ट्वीट
- फोटो : सोशल मीडिया
मेंदोला ने राहुल गांधी का एक अन्य वीडियो भी अपलोड कर लिखा है कि आपको सबको विद्या माता की कसम है। आप सारे काम छोड़कर 45 सेकंड का यह वीडियो जरूर देखिएगा। आपको विश्वास हो जाएगा कि आप राहुल गांधी के बारे में अभी तक जो सोचते थे, वही सच है। जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें राहुल गांधी अटकते हुए कुछ बोल रहे हैं और उनकी बातें असमंजसभरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।