सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP election: सागर में खरगे ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, बोले- जनता गिराएगी प्रदेश की 50% कमीशन की सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Aug 2023 04:35 PM IST
सार

सागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन की सरकार गिराई। अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन की सरकार को हटाएगी।

विज्ञापन
MP election: Mallikarjun Kharge launches election campaign in Sagar
सागर में चुनाव का शंखनाद करते खरगे और कमलनाथ। - फोटो : Amar Ujala Digital

मध्य प्रदेश के सागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 40% कमीशन वाली सरकार को जनता ने गिराया। अब मध्य प्रदेश की जनता भी यहां की 50% कमीशन वाली सरकार को हटाएगी।



बुंदेलखंड के सागर के कजली वन मैदान में आयोजित जनसभा को खरगे के साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी संबोधित किया। खरगे ने कहा कि बीजेपी राज में 18 सालों में घोटालों से मध्य प्रदेश बहुत बदनाम हुआ। धरती से लेकर आसमान तक और नदी से लेकर पहाड़ तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। इंसान से लेकर भगवान तक सबको धोखा दिया। कहीं आग में फाइल जल रही है तो महाकाल में तूफान ने इनकी कारस्तानी की पोल खोल दी। व्यापमं घोटाले के बारे में तो देश का बच्चा-बच्चा जान रहा है। ये घोटाला 2013 में प्रकाश में आया, 40 से ज़्यादा अभियुक्तों, गवाहों और जांचकर्ताओं की संदिग्ध मौत हुई। इसे छिपाने की कहानी ऐसी तिलस्मी है कि इस पर फिल्म बनेगी तो खूब चलेगी। नर्मदाजी में अवैध खनन, पोषण आहार घोटाला, डंपर घोटाला, व्यापम घोटाला, डीमैट घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, नर्सिंग कॉलेज घोटाला, पटवारी भरती घोटाला। धर्म के नाम पर भी घोटाला हुआ।
 

Trending Videos
MP election: Mallikarjun Kharge launches election campaign in Sagar
सागर में चुनाव का शंखनाद करते खरगे और कमलनाथ। - फोटो : Amar Ujala Digital
संत रविदास की याद में विश्वविद्यालय बनाएंगे 
खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाया कि उन्हें चुनावों के वक्त ही संत रविदास जी याद आते हैं। कोई हजार करोड़ रुपये का मंदिर बनवाए तो हमें ऐतराज नहीं। नौ साल से मोदी सरकार हैं, शिवराज जी 18 साल से सरकार में है, रविदासजी अब क्यों याद आए? चुनाव आने वाला है। इन्हें रविदासजी की इतनी चिंता है तो दिल्ली में संत रविदास जी की यादों से जुड़े ऐतिहासिक मंदिर को क्यों गिरवा दिया? मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो बुंदेलखंड क्षेत्र में संत रविदासजी की याद में विश्वविद्यालय बनेगा, जो देश भर में उनके विचारों की रोशनी बिखेरेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP election: Mallikarjun Kharge launches election campaign in Sagar
सागर में आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital


भाजपा ने जनादेश का अपमान किया

खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है। 2018 में कर्नाटक में भाजपा हारी और हमारी गठबंधन की सरकार बनी। फिर आप लोगों ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को हराया और कांग्रेस की सरकार बनी। दोनों राज्यों में हारने के बाद बीजेपी ने खेल शुरू किया। उनकी पिछली सरकार के काले कारनामे सामने आने लगे थे। सीबीआई, ईडी और सरकारी एजेंसिंया लगा कर पहले जुलाई 2019 में कर्नाटक में चुनी हुई सरकार गिराकर चोर दरवाजे से अपनी सरकार बना ली। मार्च 2020 में कोरोना के दौरान मध्य प्रदेश में सरकार बनाई। 



बीजेपी के पास वॉशिंग मशीन
खरगे ने कहा कि बीजेपी के लिए कांग्रेस या दूसरे दलों के लोग तब तक बुरे और परिवारवादी होते हैं, जब तक बीजेपी में न चले जाएं। बीजेपी के पास ऐसी वाशिंग मशीन है जिसमें डाल कर उनको मोदीजी और शाहजी पवित्र कर देते हैं। सरकारें गिराने वाली टीम के मुखिया ही अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पुरानी सरकारों के कामकाज का ब्यौरा मांग रहे हैं। ये सरकारें आपने किस लालच या मजबूरी में गिरायी थीं। मणिपुर, गोवा, महाराष्ट्र और कई राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकारों को उन्होंने गिराया। ऊपर से लोकतंत्र-संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। 



बुंदेलखंड पैकेज का क्या हुआ 
खरगे ने कहा कि बुंदेलखंड पैकेज का क्या हुआ? मोदीजी ने सागर की झील और लाखा बंजारा का जिक्र करते हुए कहा कि लाखा बंजारा ने इतने वर्ष पहले पानी की अहमियत को समझा था, कांग्रेस ने नहीं। पर मोदीजी ने बुंदेलखंड पैकेज पर क्यों कुछ नहीं कहा। आप लोग जानते हैं कि राहुलजी के प्रयासों से 2009 में बुंदेलखंड पैकेज बना था। बीजेपी सरकार ने ढंग से इस पैकेज का उपयोग किया होता तो आज यहां की तस्वीर बदल गयी होती। शिवराज सरकार में पैकेज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। कुछ निर्माण कागज पर ही हुए। ठीक से काम होता तो शहरों को पलायन रुकता, गरीबी मिटती,कृषि उत्पादकता बढ़ती, पानी की दिक्कत कम होती।



शाह बताएं, आदिवासी के मुंह पर पेशाब करने वाला कौन था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश की सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। इस पर खरगे ने कहा कि अमित शाह ने 20 अगस्त को मध्य प्रदेश का 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करके बहुत कुछ कहा। यूपीए सरकार पर बहुत झूठी बातें कहीं। हमसे 53 साल का हिसाब मांगा है। ये खेती नहीं करते लेकिन आंकड़ों की खेती जानते हैं। अमित शाहजी को मैं कहना चाहूंगा कि हम 53 साल का पूरा हिसाब देने को तैयार हैं, लेकिन पहले आप उन 254 घोटालों का हिसाब दे दीजिए, जिसका पूरा कच्चा-चिट्ठा हाल में कमलनाथजी ने दिया है। अमित शाह जी से मैं पूछना चाहता हूं कि आदिवासी युवक के मुंह पर पेशाब करने वाला किस पार्टी का है? आदिवासियों की जमीन गैर-आदिवासियों को बेचने वाले कौन हैं? 



कमलनाथ बोले- रिपोर्ट कार्ड नहीं रेट कार्ड जारी करें सरकार
कमलनाथ ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि खरगे जी, आप हमारे मध्य प्रदेश की पावन भूमि पर पधारे हैं, परंतु दुर्भाग्य है कि ये प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है। भ्रष्टाचार में नंबर वन है। अत्याचार में नंबर वन है। दुर्भाग्य है कि हमारा मध्य प्रदेश अब घोटाला प्रदेश और भ्रष्टाचार प्रदेश बन चुका है। यहां आज भाजपा की पहचान प्रचार, भ्रष्टाचार और अत्याचार से है। इन्हें 18 वर्षों बाद अपनी रिपोर्ट देने की याद आई मैं कहता हूं कि रिपोर्ट कार्ड नहीं अपना रेट कार्ड जारी कर दो क्योंकि आज प्रदेश में यही तो हो रहा है पैसा दो और काम लो।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed