सब्सक्राइब करें

बाल कटने के रहस्य से उठ गया पर्दा, तो क्या चोटी के पीछे ये था?

amarujala.com- Presented by: विजय जैन Updated Thu, 10 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
now secret open behind hair chopping issue
पुलिस को कटी हुई चोटी दिखाते बालिका के परिजन - फोटो : amar ujala
चोटी कटने का राज आखिरकार सामने आ गया है। दो महिलाओं का केश कटकर गिरने से बाल कटवा के रहस्य से पर्दा उठ गया।


 
now secret open behind hair chopping issue
कटी हुई चोटी दिखाती छात्रा
कीट विशेषज्ञों ने 99.9 फीसदी संभावना व्यक्त की है कि यह मैकी नामक कीट की करतूत है,जो चाइनीज है। इस कीड़े की ताइवान में बहुतायत है। इसकी पुष्टि के लिए दिन में कटकर गिरे बालों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि बालों का नमूना प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। ताकि अटकलबाजियों पर विराम लग सके।
now secret open behind hair chopping issue
hair cut
रहस्यमय तरीके से बाल कटने की अटकलों के बीच परशुरामपुर क्षेत्र में दिन-दोपहर दो महिलाओं का बाल कटने की घटना ने सबको चौंका दिया। काफी हद तक उस रहस्य से भी इन दोनों घटनाओं ने पर्दा उठा दिया कि यह किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा कतई नहीं है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
now secret open behind hair chopping issue
अलवर के भिवाड़ी में हुई घटना के बाद कटी हुई चोटी दिखाता एक शख्स - फोटो : amar ujala
कीट विज्ञानी डा. अमरेश त्रिपाठी के अनुसार मैकी कीट की पहली बार यहां पहचान की गई है। जो हवाओं के साथ उड़कर यह कीट घने बालों वाले शख्स के ऊपर बैठता है। उसके डंक मारने से मूर्छा आती है और जब इंसान अचेत होता है तो उसके बाल कुतर डालता है। ऐसा करना उसके जेनेटिक स्वभाव में है।   
 
 
विज्ञापन
now secret open behind hair chopping issue
hair chopping
इसकी होगी फोरेंसिक जांच 
- फॉरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें माइक्रोस्कोप से बालों का पैटर्न देखा जाएगा। ताकि यह पता चले बाल सीधे काटे गए या तिरछे। अगर सीधे काटे गए तो कैंची या अन्य धारदार यंत्र से काटे गए होंगे। अगर तिरछा कटा तो यह साबित हो जाएगा कि बाल धीरे-धीरे काटे गए। साथ ही महिला के बालों को मैच कराके देखा जाएगा कि बाल उसी महिला के हैं या किसी और के। आवश्यकता पड़ने पर बालों का केमिकल परीक्षण भी कराया जा सकता है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed