Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
One dies after suffering electric shock at Kalyani Steel Plant workers create a ruckus in Rajnandgaon
{"_id":"6a33cd9af9e1406c6e0a7844","slug":"majdur-current-maut-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4407556-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव: कल्याणी स्टील प्लांट में करंट की चपेट में आने से एक की मौत, मजदूरों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव: कल्याणी स्टील प्लांट में करंट की चपेट में आने से एक की मौत, मजदूरों ने किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 07:02 PM IST
Link Copied
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के कोपेडीह जोरातराई के पास स्थित कल्याणी स्टील प्लांट में करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गईजिसके बाद प्लांट में कार्य करने वाले मजदूरों ने इसको लेकर हंगामा किया,वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाने के साथ ही उचित मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया पुलिस और प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
पूरा मामला जिले के औद्योगिक संस्थान कल्याणी स्टील प्लांट का है जहां खंभे में करंट आ रहा था,इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई,जैसे ही इसकी सूचना अन्य लोगों की मिली लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दुष्यों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया गया,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइए दी गई।
एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि कल्याणी स्टील प्लांट में एक श्रमिक मॉर्निंग वॉक में घूम रहा था वहां एक लोहे की खंबे में इलेक्ट्रॉनिक करंट आ जाने के कारण संपर्क में आने से उसकी मृत्यु हो गई इसके बाद वहां के जो अन्य मजदूर हैं उनके द्वारा आक्रोशित होकर भीड़ इकट्ठा कर पोस्टमार्टम नहीं करने और जांच की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे,जिन्हें परिजनों और मजदूरों को समझाया गया पोस्टमार्टम कर आगे जो भी इस मामले में तथ्य सामने आएंगे विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।