{"_id":"6a33e38ef05372d4ca07447c","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4407779-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: युवती को ब्लैकमेल करने वाला बिहार से गिरफ्तार, फोटो-वीडियो वायरल कर मांग रहा था 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: युवती को ब्लैकमेल करने वाला बिहार से गिरफ्तार, फोटो-वीडियो वायरल कर मांग रहा था 70 हजार रुपये
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 07:02 PM IST
जांजगीर में सोशल मीडिया के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती से 70 हजार रुपए की मांग कर रहा था। मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सिटी कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान बिहार निवासी अकबर खान से हुई थी। आरोपी ने दोस्ती बढ़ाकर युवती को अपने झांसे में लिया और उसके फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर उसे बदनाम करने की धमकी दी और 70 हजार रुपए की मांग करने लगा। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली और नैला चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी जांच के दौरान इंस्टाग्राम आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन बिहार के रोहतास जिले में मिली।
इसके बाद पुलिस टीम बिहार पहुंची और रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूरेसर से मुख्य आरोपी अकबर खान (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल कर युवती को ब्लैकमेल करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व में जांजगीर निवासी प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।