{"_id":"6a33e606a773d9141708b531","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4407835-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa : 209 किलो गांजा के साथ ट्रेलर पकड़ा, सक्ती पुलिस की कार्रवाई; 1.85 करोड़ बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa : 209 किलो गांजा के साथ ट्रेलर पकड़ा, सक्ती पुलिस की कार्रवाई; 1.85 करोड़ बताई जा रही कीमत
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 08:14 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले की फगुरम चौकी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 209 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। पुलिस ने राजस्थान निवासी एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में गांजा, ट्रेलर वाहन और अन्य सामान सहित लगभग 1.85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 17 जून को फगुरम चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा लेकर एक ट्रेलर राजस्थान की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बोडासागर के पास खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रेलर को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिनका कुल वजन 208.965 किलोग्राम पाया गया। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.45 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने बताया कि गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इसके अलावा वाहन में भरा फ्लोर्सपार पाउडर तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्ती लगभग 1.85 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में राजस्थान के अजमेर जिले के जेवाजा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय अर्पित सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर थाना डभरा में अपराध दर्ज कर BNS की धारा 20 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में फगुरम चौकी एवं साइबर सेल सक्ती की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।