{"_id":"6a368eed7e3b561da80bd08f","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4415114-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सब इंजीनियर से मारपीट का मामला: इंजीनियर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एफआईआर के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब इंजीनियर से मारपीट का मामला: इंजीनियर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एफआईआर के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 06:43 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले के जैजैपुर जनपद पंचायत में पदस्थ आरईएस के सब इंजीनियर शरद देवांगन के साथ कथित मारपीट के मामले में छत्तीसगढ़ इंजीनियर डिप्लोमा एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मामले के मुख्य आरोपी जनपद उपाध्यक्ष सीताराम चंद्रा की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक इंजीनियर कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले जैजैपुर जनपद पंचायत कार्यालय में सब इंजीनियर शरद देवांगन के साथ कथित रूप से कमरे में बंद कर मारपीट की गई थी। इस घटना में भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के नाम भी सामने आए थे। घटना के बाद पीड़ित इंजीनियर और अन्य अधिकारियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
इंजीनियर संघ का कहना है कि मामले में कार्रवाई की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन पुलिस द्वारा अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। हालांकि बाद में एफआईआर दर्ज कर ली गई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।
इसी के विरोध में जिले के इंजीनियरों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के इंजीनियर भी इसमें शामिल होंगे। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं हड़ताल के कारण विभागीय कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।