Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
Uproar over liquor shop relocation people enraged after Excise Inspector points a finger while speaking—watch
{"_id":"6a33c66916c263a8fd0464e5","slug":"clash-over-liquor-shop-shifting-in-deepka-angry-locals-erupted-after-excise-inspector-sukant-pandey-shouted-pointed-finger-huge-ruckus-at-site-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4407513-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: शराब दुकान शिफ्टिंग पर बवाल, आबकारी इंस्पेक्टर के उंगली उठाकर बात करने पर भड़के लोग, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: शराब दुकान शिफ्टिंग पर बवाल, आबकारी इंस्पेक्टर के उंगली उठाकर बात करने पर भड़के लोग, देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 07:01 PM IST
कोरबा नगर पालिका दीपका के वार्ड क्रमांक-1 स्थित तहसील कार्यालय के पास प्रस्तावित शराब दुकान के निरीक्षण के दौरान गुरुवार को जमकर विवाद हो गया। स्थल निरीक्षण पर पहुंचे कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना और स्थानीय कांग्रेस पार्षद कमलेश जायसवाल के बीच तीखी बहस के बाद अधिकारी निरीक्षण अधूरा छोड़कर लौट गए। विरोध और शोर-शराबे के बीच इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के समीप शराब दुकान संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी संबंध में स्थल की स्थिति जांचने कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, नगर पालिका सीएमओ नेतराम रत्नेश, नपा अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुकांत पांडे एवं अन्य अधिकारी बुधवार को मौके पर पहुंचे थे।
निरीक्षण की भनक लगते ही वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। पार्षद ने कहा कि आवासीय क्षेत्र और तहसील कार्यालय के ठीक पास शराब दुकान खुलने से कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल दोनों बिगड़ेंगे। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और महिलाओं को दिक्कत होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विरोध के दौरान पार्षद और एसडीएम तन्मय खन्ना के बीच तीखी बहस हो गई। एसडीएम ने पार्षद को कार्यालय आकर चर्चा करने की बात कही। इस पर पार्षद ने जवाब दिया कि वे कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराएंगे, लेकिन वार्ड में किसी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।
इसी बीच आबकारी इंस्पेक्टर सुकांत पांडे और पार्षद के बीच भी विवाद हो गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए बात की और उंगली उठाकर बात करने लगे। इस पर स्थानीय लोग और भड़क गए। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि से इस तरह बात करना गलत है। हंगामा बढ़ता देख अधिकारी घबरा गए। विवाद और नारेबाजी बढ़ने पर एसडीएम सहित पूरी टीम निरीक्षण पूरा किए बिना वापस लौट गई। एसडीएम तन्मय खन्ना ने बाद में स्पष्ट किया कि निरीक्षण सिर्फ प्रस्तावित स्थल की स्थिति जानने के लिए था। उन्होंने कहा कि यदि जमीन वन विभाग की है तो वहां शराब दुकान खोली ही नहीं जा सकती। भूमि की प्रकृति और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियमानुसार आगे कार्रवाई होगी।
दीपका क्षेत्र में शराब दुकान के स्थान परिवर्तन को लेकर लंबे समय से विवाद है। विभिन्न मोहल्लों और वार्डों के लोग अपने क्षेत्र में शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से नए स्थान तय करने पर लगातार आपत्तियां आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब दुकान से सामाजिक माहौल खराब होगा। प्रशासन अब रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।