फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई ने मिटाया बहन का सिंदूर: बीवी को मनाने गया था पति, साले ने पेट्रोल डाल लगा दी आग; दिल दहला देगा ये VIDEO

Fri, 03 Jul 2026 09:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 09:47 PM IST
सार

अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए साले साजन सिंह ने लवप्रीत सिंह पर तेल डालकर आग लगा दी। 

विज्ञापन
Brother-in-law burns brother-in-law alive in Tarn Taran
साले ने जीजा और भाभी को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव संघा में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचे युवक पर उसके साले ने कथित तौर पर तेल डालकर आग लगा दी। इस भयावह घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आगे आई आरोपी की भाभी भी गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

Brother-in-law burns brother-in-law alive in Tarn Taran
साजन और लवप्रीत के बीच हाथपाई - फोटो : अमर उजाला

साजन ने  लवप्रीत पर तेज डालकर लगा दी आग
जानकारी के अनुसार, अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए साले साजन सिंह ने लवप्रीत सिंह पर तेल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

Brother-in-law burns brother-in-law alive in Tarn Taran
लवप्रीत को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

साजन की भाभी भी बचाने के लिए में झुलसी, मौत
चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव के लिए आगे आई आरोपी की भाभी गुरजीत कौर भी आग की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लवप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बाद में इलाज के दौरान गुरजीत कौर की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother-in-law burns brother-in-law alive in Tarn Taran
बुरी तरह झुलसा लवप्रीत - फोटो : अमर उजाला

वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Brother-in-law burns brother-in-law alive in Tarn Taran
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस क्या बोली?
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed