पंजाब के फरीदकोट में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने बेटे की चाह में अपनी मासूम बच्ची को मार डाला। वारदात गांव कलेर की है। शुक्रवार सुबह गांव कलेर में एक मजदूर परिवार ने शोर मचा दिया कि उनकी सवा माह की बेटी घर से गायब है। आस पास के लोगों ने तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इस पर ग्रामीणों को परिवार पर ही शक हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची की मां से पूछा तो उसने मान लिया कि उसी ने बच्ची को मार डाला। पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता के बयान पर उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ये परिवार करीब 7 महीने से इसी भट्ठे पर काम कर रहा था।
दिल दहला देने वाली वारदात : लड़के की चाह में हैवान बनी मां, सवा माह की मासूम को जिंदा शौचालय में फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन