{"_id":"6a849e217ad89c7d21016b15","slug":"woman-accuses-brother-in-law-of-rape-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-164998-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने की शिकायत एसपी से की है। देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
माता-पिता के साथ शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि भोगांव क्षेत्र की रहने वाली हैं। 10 फरवरी 2020 को उसकी शादी थाना कुरावली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। 9 अगस्त को परिजन घर से बाहर थे, वह घर में अकेली थी। तभी देवर कमरे में घुस आया और जबरदस्ती गलत काम किया। इस घटना के बारे में उसने पति व ससुरालीजन को भी बताया लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। महिला की शिकायत को एसपी कार्यालय से थाना कुरावली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए भेजा गया है।