{"_id":"6a849d39a0061ac8570d8301","slug":"womans-body-not-found-even-after-ten-days-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-165017-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दस दिन बाद भी नहीं मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दस दिन बाद भी नहीं मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। सिंहपुर नहर की तेज धार के आगे आखिरकार खाकी और गोताखोर बेबस साबित हुए। 9 अगस्त को नहर में कूदी प्रेमलता की तलाश में लगातार 10 दिनों तक जनपद पुलिस ने कानपुर तक तलाशी अभियान चलाया। सैकड़ों किलोमीटर का दायरा खंगालने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सगोनी निवासी सचिन कुमार ने शनिवार सुबह नहर पुल से गांव की रहने वाली प्रेमलता को नहर में कूदते देखा था। इसकी सूचना गांव व पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही प्रेमलता की तलाश में पुलिस व गोताखोर जुट गए थे। पति अमित शाक्य व अन्य परिजन प्रेमलता के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए नहर व आसपास तलाश करते रहे। एसडीआरएफ से लेकर एनडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से कई किलोमीटर का तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन प्रेमलता का पता नहीं चल सका। प्रेमलता के परिजन की उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है।