फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Key reveals the killer's secret; nephew lands behind bars.

Mainpuri News: चाबी ने खोला हत्यारे का राज, सलाखों के पीछे पहुंचा भतीजा

Tue, 18 Aug 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Key reveals the killer's secret; nephew lands behind bars.

विज्ञापन

मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में 14 अगस्त की रात विधवा नीलम हत्याकांड के खुलासे में बाइक की चाबी अहम कड़ी साबित हुई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को हत्यारोपी की बाइक की चाबी पड़ी मिली। इसी सुराग ने जांच को दिशा दी और हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

गांव जोगराजपुर निवासी 45 वर्षीय नीलम के पति राकेश की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी थी। निसंतान होने की वजह से नीलम गांव स्थित घर में अकेले ही रहती थी। जेठ के लड़के पिंकी उर्फ नवीन की नजर विधवा चाची नीलम की पांच बीघा जमीन पर थी। चाची उसके मंसूबे से अनजान नहीं थी। पिंकी ने विधवा चाची की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की भाभी सविता ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस को हत्या करने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। घटनास्थल से कुछ दूर पिंकी की बाइक और चाबी पड़ी मिली, इससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने भाभी सविता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। पुलिस को सविता ने बताया कि देवर पिंकी ने ही चाची की हत्या की है। पिंकी उर्फ नवीन ने पकड़े जाने पर विधवा चाची की पांच बीघा जमीन के लालच में हत्या किए जाने का अपराध कबूला और हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते नहीं भरोसे का भी किया कत्ल

पुलिस के अनुसार पिंकी घर में जबरदस्ती से नहीं घुसा था। वह चाची के घर में आया और उनके पास बैठ कर तमंचे से गर्दन में सटाकर गोली चला दी। हत्या करने के बाद जल्दबाजी में पिंकी अपनी बाइक ले जाना तो भूल ही गया, चाबी भी बाइक के पास ही गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed