फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव की दावत में हुआ बवाल, पिटाई से एक की मौत

Thu, 08 Apr 2021 03:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 man murder due to pradhani chunav 2021 in deoria
रोते-बिलखते परिजन व जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के नरियांव गांव में पंचायत चुनाव को लेकर हुए दावत में एक प्रधान पद के समर्थकों ने पेशे से कारपेंटर एक युवक की बुधवार की देर शाम पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया।



 

UP Panchayat Election 2021 man murder due to pradhani chunav 2021 in deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरूवार की सुबह एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और एसओ को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता के तहरीर पर चार लोगों पर गैर इरादन हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

UP Panchayat Election 2021 man murder due to pradhani chunav 2021 in deoria
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

मईल थाना क्षेत्र के क्षेत्र के नरियांव गांव के रहने वाले रामधारी पाल के बेटे गुलाब पाल (40) फर्नीचर मिस्त्री था। एक साल पूर्व वह पुणे में रहता था। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के बाद घर आ गया। तब से वह गांव में रह रहा था। गांव में प्रधान पद के चुनाव को लेकर गोलबंदी शुरू हो गई थी। गुलाब गांव के एक व्यक्ति का चुनाव में प्रबल समर्थक था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 man murder due to pradhani chunav 2021 in deoria
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

चुनाव को लेकर गांव में दावतों का दौर शुरू हुआ तो एक पक्ष के प्रधान प्रत्याशी ने मंगलवार को दावत आयोजित किया। इसके जवाब में बुधवार की रात में गुलाब के समर्थक प्रधान प्रत्याशी ने भी दावत श्रीनिवास के घर आयोजित किया। आरोप है कि रात करीब 10.30 बजे गुलाब को श्रीनिवास, राम मिलन, जितेंद्र व अजय कहासुनी के बाद पिटाई करने लगे। जिसमें वह अचेत हो गया तो उसे छोड़ कर फरार हो गए।

 

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 man murder due to pradhani chunav 2021 in deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।
आनन-फानन लोग उसे भागलपुर पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मईल के थानेदार शैलेंद्र कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता रामधारी के तहरीर पर पुलिस ने श्रीनिवास पाल, राम मिलन पाल, जितेंद्र पाल व अजय पाल पर गैर इरादन हत्या का केस दर्ज किया है।

एसपी देवरिया डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि प्रधानी चुनाव को लेकर गांव के एक युवक की मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश थानेदार को दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed