फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tantrik shoots young man; victim injured

Raebareli News: तांत्रिक ने युवक को मारी गोली, घायल

Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tantrik shoots young man; victim injured
रायबरेली। इंदिरा नगर मोहल्ले में सोमवार रात टोना-टोटके का विरोध करने पर एक तांत्रिक ने युवक मनोज (35) को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर आशीष निगम और सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, युवक के कान के पास चोट लगी है। पुलिस का दावा है कि यह चोट मारपीट में लगी हो सकती है। हालांकि, गोली लगने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। मोहल्ले के नागरिक लंबे समय से तांत्रिक के टोना-टोटका और तंत्र विद्या के कार्य से परेशान थे।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे मनोज ने इसका विरोध किया, जिसके बाद तांत्रिक से उसकी कहासुनी हो गई। मनोज ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने तमंचे से उस पर तीन फायर किए। जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी (ईएमओ) डॉ. वैभव शुक्ला ने बताया कि युवक के दाहिने कान के पास चोट का निशान है। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेडिकल जांच में युवक को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तांत्रिक की तलाश कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed