{"_id":"6a843d1b009f267a1c02b9f8","slug":"teacher-attacked-in-ratanpuri-accused-of-indecency-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-178513-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रतनपुरी में शिक्षिका पर हमला, अभद्रता का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रतनपुरी में शिक्षिका पर हमला, अभद्रता का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। रतनपुरी क्षेत्र में एक प्राथमिक शिक्षिका पर मंगलवार सुबह हमला कर दिया गया। आरोप है कि युवक ने उनका रास्ता रोका, गाली-गलौज की और मारपीट की। शिक्षिका ने आरोपी पर लंबे समय से पीछा करने और अभद्रता का आरोप लगाया।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शिक्षिका अपनी कार से स्कूल जा रही थीं। रास्ते में गांव का दिनेश उनकी कार के सामने आ गया। उसने शिक्षिका के साथ गाली-गलौज की। जब शिक्षिका कार से नीचे उतरीं, तो आरोपी ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। उसने शिक्षिका के साथ बदतमीजी की और मारपीट की। इस हमले में शिक्षिका को चोटें आईं। शोर सुनकर लोग जमा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया।
शिक्षिका ने महिला हेल्पलाइन पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी दिनेश काफी दिनों से उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। शिक्षिका ने आरोपी से जान का खतरा भी बताया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शिक्षिका की तहरीर पर दिनेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।