फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anil Dhanpat acquitted in the murder of Prashant of Baghpat

Muzaffarnagar News: बागपत के प्रशांत की हत्या में अनिल धनपत दोषमुक्त

Wed, 19 Aug 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anil Dhanpat acquitted in the murder of Prashant of Baghpat
मुजफ्फरनगर। छह साल पहले बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मिंडकाली गांव में बागपत के वाजिदपुर गांव निवासी प्रशांत की हत्या के मामले में आरोपी अनिल धनपत को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। हत्या में फैसले को लेकर वारदात अंजाम देने का आरोप लगाया गया था। धनपत को नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

वारदात 22 मई 2020 की रात मिंडकाली के जंगल में हुई। लखनऊ में हुई लविश की हत्या के प्रकरण को लेकर दो गुटों के के बीच फायरिंग हुई थी। पुलिस को प्रशांत का गोली लगा शव 23 मई को पड़ा मिला था। मृतक के पिता सतीश की ओर से बागपत के ककड़ीपुर निवासी अनिल धनपत और इटावा गांव के सौरभ उर्फ गोटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

प्रकरण में घायल हुए सौरभ की भी दो दिन बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने अनिल धनपत के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-4 में मामले की सुनवाई हुई। नैनी जेल से लाए गए अनिल धनपत को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। धनपत पर 17 से अधिक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed