फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anganwadi building rent not paid for 18 months, protest held

Muzaffarnagar News: 18 महीने से नहीं दिया आंगनबाड़ी के भवनों का किराया, किया प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi building rent not paid for 18 months, protest held
विकास भवन में मांगों के लिए ज्ञापन देने पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत-स्वयं
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन किराए का भुगतान 18 महीने से नहीं किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में प्रदर्शन कर सीडीओ कंडाकर कमल किशोर देशभूषण को ज्ञापन सौंपा। सीडीओ की ओर से भवन स्वामियों को शीघ्र ही किराये का भुगतान कराया जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से सीडीओ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शहरी क्षेत्र में 236 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। पहले अलग-अलग केंद्रों का किराया अलग निर्धारित था लेकिन शहरी क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की बाध्यता का शासनादेश जारी होने के बाद केंद्र परिवर्तित किए गए थे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका चौधरी ने बताया कि भवन स्वामी किराये की मांग करते हैं, केंद्र का संचालन मुश्किल हो रहा है।
सीडीओ की ओर से भवन स्वामियों को किराए का भुगतान शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। संगीता, रीना, रजिया, बुशरा, शमा परवीन, रंजीता सिंह, ममतेश, बीना, इंद्रेश, नसरीन, मीनाक्षी वर्मा, पवित्रा, असमा अंजुम, सुनीता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed