{"_id":"607ff3733f585a20b611cc1d","slug":"three-arrested-in-murder-of-farmer-at-faridkot-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब : नशेड़ी बेटे ने ही ली थी पिता की जान, पहले दिया था नशे का इंजेक्शन, ऐसे अलग हुई थी गर्दन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : नशेड़ी बेटे ने ही ली थी पिता की जान, पहले दिया था नशे का इंजेक्शन, ऐसे अलग हुई थी गर्दन
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट में किसान की हत्या के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के फरीदकोट में किसान की हत्या कर सिर काटकर ले जाने के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे, बेटे के दोस्त और नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक का बेटा नशे का आदी है और पिता के नशे के लिए पैसे न देने की रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया था। एसपी डॉ़ बालकृष्ण सिंगला ने यह जानकारी दी।
Trending Videos
किसान हरपाल संधू।
- फोटो : फाइल फोटो
फरीदकोट के सादिक के गांव दीप सिंह वाला में 16-17 अप्रैल की रात को बड़े किसान परिवार का मुखिया हरपाल सिंह संधू खाना खाने के बाद घर में सो गया था। अगले दिन 17 अप्रैल की सुबह परिवार के सदस्य जब उठे तो उन्होंने देखा कि हरपाल सिंह जमीन पर गिरे हुए थे और आसपास रक्त फैला हुआ था और उनके शरीर से सिर गायब था। आरोपियों ने पहले तेजधार हथियार से हरपाल का सिर कलम किया और बाद में वह सिर को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट में मिला किसान का सिर।
- फोटो : फाइल फोटो
मामले की जांच करते हुए सोमवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व आला पुलिस अधिकारियों की हाजिरी में मृतक हरपाल सिंह के सिर को उसके घर के आंगन से ही बरामद कर लिया।
फरीदकोट में किसान की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे पीपल सिंह, बेटे के दोस्त गुरसेवक सिंह और नौकर जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक हरपाल सिंह का बेटा पीपल सिंह नशे का आदी है और पिता के नशे के लिए पैसे न देने की रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
फरीदकोट में किसान की हत्या।
- फोटो : फाइल फोटो
आरोपियों ने पहले हरपाल को नशे का टीका लगाकर बेहोश किया। इसके बाद वे उसे रस्सी से टांगने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान हरपाल का सिर धड़ से अलग हो गया।
