{"_id":"67dcd49b0c70bc65e10b8fce","slug":"ground-report-of-shambhu-border-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शंभू बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट: जहां ढाई किमी तक बसी थी टेंट सिटी, अब वहां मलबे के ढेर; पसरा है सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभू बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट: जहां ढाई किमी तक बसी थी टेंट सिटी, अब वहां मलबे के ढेर; पसरा है सन्नाटा
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:28 AM IST
सार
करीब 13 महीने पहले साल 13 फरवरी, 2024 में किसान दिल्ली कूच के लिए पंजाब के अलग-अलग कोनों से अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रवाना हुए थे, लेकिन शंभू व खनौरी बॉर्डरों पर किसानों को हरियाणा सरकार की तरफ से बैरिकेडिंग करके रोक लिया गया था। तब से किसान बाॅर्डरों पर ही बैठे थे।
विज्ञापन
1 of 6
शंभू बॉर्डर पर किसानों की स्टेज को तोड़ कर हाइवे किनारे फेंका।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जिस शंभू बाॅर्डर पर ढाई किलोमीटर के एरिया में किसानों ने पूरी एक टेंट सिटी बसा ली थी। जहां उनकी जरूरत का हर सामान उपलब्ध था। किसानों ने अपने अस्थायी घरों से लेकर दफ्तर, लंगर हाॅल, स्टोर रूम, शौचालय तक बना लिए थे, अब वहां पुलिस एक्शन के बाद टूटे टेंट, बिखरा सामान, मलबे के ढेर व चारों तरफ सन्नाटा पसरा है।
अपने नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद किसान अब पूरी तरह से सरकार व पुलिस प्रशासन के सामने घुटने टेक चुके हैं। बॉर्डर पर अपना सामान बांध रहे किसानों ने कहा कि फिलहाल उनके पास आगे की कोई रणनीति नहीं है। वह अपने नेताओं के जेल से बाहर आने का इंतजार करेंगे। उसके बाद नेता बैठक करके मांगों को लेकर आगे के संघर्ष के बारे में फैसला करेंगे।
Trending Videos
2 of 6
शंभू बाॅर्डर पर बने टेंटों को तोड़ती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
शंभू बाॅर्डर पर सजा निशान साहिब भी उतारा गया
शंभू बाॅर्डर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप सुशोभित था और निशान साहिब भी सजा था। बाद दोपहर सिख मर्यादा के मुताबिक श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को बार्डर से ले जाया गया और निशान साहिब को भी उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शंभू बाॅर्डर
- फोटो : अमर उजाला
ढाई किलोमीटर तक लगे थे टेंट ही टेंट
इस दौरान किसानों ने शंभू बाॅर्डर पर ढाई किलीमोटर के एरिया में पूरी एक टेंट सिटी बसा ली थी। किसानों ने टेंटों में अपने अस्थायी घर बना लिए थे। ट्रैक्टर-ट्रालियों को भी तिरपालों से ढक कर घरों का रूप दिया गया था।
4 of 6
शंभू बाॅर्डर
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने लगाया सामान चोरी करने का आरोप
अमर उजाला से बात करते हुए बीकेयू एकता सिद्धूपुर के इकाई प्रधान सुखबीर सिंह मोही ने कहा कि पंजाब सरकार ने पूरी प्लानिंग करके बैठक से लौटते उनके किसान नेताओं को रास्ते से उठाया। इसके बाद बाॅर्डरों पर पुलिस ने एक्शन करके किसानों को वहां से खदेड़ा और उनके सारे सामान को तोड़-फोड़ दिया। बुलडोजर की मदद से मंच को ढहा दिया, उनके टेंट उखाड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का करीब ढाई से तीन लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। इसमें ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत एसी, इन्वर्टर, बैटरियां वगैरह शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शंभू बाॅर्डर
- फोटो : अमर उजाला
समय तो देना चाहिए था
किसान नेता कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों पर अचानक से इस तरह का एक्शन नहीं करना चाहिए था। किसानों को दो-तीन दिनों का समय देना चाहिए था। किसानों ने गांव-गांव जाकर लोगों से आर्थिक मदद लेकर व खुद अपनी जेब से खर्च करके बाॅर्डर पर पंखे, कूलर, एसी, इन्वर्टर, बैटरियों व अन्य साजो सामान का इंतजाम किया था। किसान नेता ने कहा कि आज की घड़ी किसान वर्ग पूरी तरह से हताश व निराश है। आम लोगों से भी किसानों को कोई सहयोग नहीं मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X