{"_id":"67dbed33ed5c7a24c2034fc0","slug":"one-lane-of-the-highway-opened-at-shambhu-border-20-km-journey-will-be-saved-see-photos-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म: 400 दिन बाद खुला शंभू-अंबाला हाइवे... अब नहीं काटना पड़ेगा 20 किमी का चक्कर, देखिये ताजा तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म: 400 दिन बाद खुला शंभू-अंबाला हाइवे... अब नहीं काटना पड़ेगा 20 किमी का चक्कर, देखिये ताजा तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/अंबाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 04:52 PM IST
सार
लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया है।
विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया है। इसके बाद वीरवार को पुलिस प्रशासन ने शंभू-अंबाला हाइवे को एक तरफ से पूरी तरह से खोल दिया है। राजपुरा से अंबाला जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खोले जाने के बाद वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
Trending Videos
हरियाणा की तरफ से शंभू बॉर्डर को खोला जा रहा है।
- फोटो : संवाद
बुधवार शाम को पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद किसानों ने धरना स्थल खाली करवाया गया था। इसके तुरंत बाद हरियाणा सरकार ने भी शंभू बॉर्डर पर रास्ते को साफ करने का काम युद्धस्तर पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट वाले बैरिकेडिंग को हटाया गया।
- फोटो : संवाद
फरवरी 2024 में अपनी मांगों को लेकर यहां डेरा डालने वाले किसानों को हरियाणा सरकार ने दिल्ली कूच से पहले ही रोक दिया था, जिसके बाद से यह शंभू बॉर्डर का रास्ता पूरी तरह से बंद था। वीरवार तड़के हरियाणा की तरफ से बुलडोजर भेजे गए, जिन्होंने कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाने का काम किया। पंजाब पुलिस पहले ही किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटा चुकी थी।
शंभू बॉर्डर पर एक लेन से कंक्रीट व पत्थरों की बैरिकेडिंग हटाने का काम पूरा हो गया है। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब वाहनों के गुजरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हालांकि पुल के ऊपर दूसरी लेन को भी खोलने के लिए तेजी से काम चल रहा है। रास्ता खुलने से 20 किमी का अतिरिक्त सफर अब नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः पंधेर समेत 100 किसानों पर केस दर्ज: हिरासत में लिए गए सभी धरनाकारी भेजे पटियाला जेल, शाम तक खुलेगा शंभू बॉर्डर
शंभू बॉर्डर पर एक लेन से कंक्रीट व पत्थरों की बैरिकेडिंग हटाने का काम पूरा हो गया है। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब वाहनों के गुजरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हालांकि पुल के ऊपर दूसरी लेन को भी खोलने के लिए तेजी से काम चल रहा है। रास्ता खुलने से 20 किमी का अतिरिक्त सफर अब नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः पंधेर समेत 100 किसानों पर केस दर्ज: हिरासत में लिए गए सभी धरनाकारी भेजे पटियाला जेल, शाम तक खुलेगा शंभू बॉर्डर
शंभू बॉर्डर पर किसानों की स्टेज को तोड़ कर हाइवे किनारे फेंका।
- फोटो : संवाद
पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया और प्रदर्शनकारी किसानों ने सहयोग किया। अब रास्ता साफ होने के बाद जल्द ही यहां यातायात सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
शंभू अंबाला हाईवे की एक लेन खुलने के गुजरने लगी गाड़ियां।
- फोटो : संवाद
13 महीने बाद रास्ता खुलने की उम्मीद जगी है। किसानों के हटने के बाद शंभू-अंबाला हाइवे पर वाहनों की आवाजाही की बहाली की तैयारी है।

कमेंट
कमेंट X