सीकर जिला मुख्यालय पर बुधवार को इंद्रदेव की मेहरबानी ऐसी हुई कि पिछले एक हफ्ते से रिमझिम बरसात के बाद मूसलाधार बरसात से जहां शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। वहीं, पानी भराव के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में करीब आधा घंटा हुई मूसलाधार बरसात ने नगर परिषद के दांवों की पोल खोल कर रख दी। बरसात का पानी दुकानों और घरों में घुस गया। हालत यह बन गए कि नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड सहित शहर के निचले हिस्से पूरी तरह जलमग्न हो गए।
Heavy Rain In Sikar: मूसलाधार बारिश के बाद रेलवे स्टेशन पानी में डूबा, लोगों की परेशानी बढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:45 PM IST
सार
Heavy Rain In Sikar: मूसलाधार बारिश के बाद रेलवे स्टेशन पानी में डूबा, लोगों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X