फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला आने वाले सैलानियों को सरकार ने दी बड़ी सौगात

Sun, 23 Dec 2018 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Free parking facility to Tourists in Shimla Himachal Pradesh

हिल्स क्वीन शिमला आने वाले सैलानियों को सरकार ने मुफ्त पार्किंग की सौगात दी है। टुटीकंडी क्रासिंग स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग में सैलानियों की गाड़ियां पहली जनवरी तक निशुल्क पार्क होंगी। शहर के एंट्री प्वाइंट पर टूरिस्टों की गाड़ियां पार्क होने से शहर को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। सरकार ने टुटीकंडी क्रासिंग पार्किंग के रख रखाव और संचालन का जिम्मा नगर निगम को सौंपा है।  पर्यटन विभाग के एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर सोमनाथ शर्मा ने नगर निगम के सहायक आयुक्त विकास सूद को औपचारिक तरीके से पार्किंग सौंप दी है।

Free parking facility to Tourists in Shimla Himachal Pradesh

नगर निगम ने इस पार्किंग में अपना स्टाफ तैनात कर दिया है। पर्यटन विभाग ने एडीबी के सहयोग से 82 करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्किंग का निर्माण किया है। पार्किंग में 1000 वाहन पार्क हो सकते हैं। इस पार्किंग में टूरिस्ट बसें खड़ी करने की भी व्यवस्था है। 13 मंजिला कार पार्किंग कांप्लेक्स में रेस्टोरेंट और आधुनिक जन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई है।

Free parking facility to Tourists in Shimla Himachal Pradesh

उद्घाटन के 24 दिन बाद 82 करोड़ की लागत से बनी शहर की सबसे बड़ी पार्किंग को आखिर वारिस मिल ही गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 29 नवंबर को क्रॉसिंग पार्किंग का लोकार्पण किया था। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रशासन को तुरंत पार्किंग का संचालन शुरू करने और पार्किंग से सैलानियों को शहर तक पहुंचाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Free parking facility to Tourists in Shimla Himachal Pradesh

82 करोड़ की लागत से तैयार पार्किंग कांप्लेक्स का रख रखाव और संचालन स्टॉफ की किल्लत से जूझ रहे नगर निगम के लिए चुनौती साबित हो सकता है। कांप्लेक्स के टॉप फ्लोर में रेस्टोरेंट बनाया गया है। इसमें आधुनिक उपकरण लगे हैं। नीचे की सात मंजिलों में पार्किंग है। हर मंजिल पर डोरमेट्री के साथ शौचालय बनाए गए हैं। कांप्लेक्स की दो मंजिलें बतौर ऑफिस संचालन के लिए तैयार की गई हैं। एक मंजिल पर आफिस पार्किंग बनाई गई है। पूरे परिसर में करीब दो दर्जन शौचालय हैं। परिसर इतना बड़ा है कि यहां साफ सफाई के लिए भी कर्मियों की पूरी टीम की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
Free parking facility to Tourists in Shimla Himachal Pradesh

इन सेवाओं के लिए विशेषज्ञों की जरूरत
1. ऑटोमेटिक एसटीपी
2. एडवांस फायर फाइटिंग सिस्टम
3. पब्लिक एड्रेस सिस्टम
4. सीसीटीवी कवरेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed