सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में चोटियां बर्फ से लकदक, पर्यटक जमकर कर रहे मस्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal and tourist enjoying snowfall

हिमाचल में लगातार जारी हिमपात से चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है। बर्फबारी के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। 

Trending Videos
heavy snowfall in himachal and tourist enjoying snowfall

राज्य के शिमला के पास कुफरी, कुल्लू के मनाली, चंबा के डलहौली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी हुई है। इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं। पर्यटक बर्फ के बीच फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal and tourist enjoying snowfall

अगर आप इन पलों को अपने कैमरे में कैद करने और बर्फ में मस्ती करने से वंचित रह गए हैं तो इन तस्वीरों के जरिए खूबसूरत नजारों का निहार सकते हैं।

heavy snowfall in himachal and tourist enjoying snowfall

कुफरी सहित अन्य पर्यटन स्थलों में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटन भी पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा है, क्योंकि बर्फ में फिलसल से दुर्घटना का खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
heavy snowfall in himachal and tourist enjoying snowfall

वहीं, ताजा बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते बुधवार शाम तक प्रदेश में 225 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। पांगी-भरमौर में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed