फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मौसम बिगड़ा, दो दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी

Wed, 02 Jan 2019 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Heavy sowfall alert in Himachal Pradesh for next days

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बुधवार को उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

Heavy sowfall alert in Himachal Pradesh for next days

चार और पांच जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। नौ जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार और पांच जनवरी के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

Heavy sowfall alert in Himachal Pradesh for next days

मौसम के बदले मिजाज से पूरा प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मंगलवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy sowfall alert in Himachal Pradesh for next days

बुधवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। तीन जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। चार से नौ जनवरी तक दोबारा बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Heavy sowfall alert in Himachal Pradesh for next days

यह रहा न्यूनतम तापमान
केलांग      - 6.8
कल्पा       - 3.4
मनाली      - 0.2
सुंदरनगर    0.0
मंडी           0.1
भुंतर           0.2
ऊना           0.7
शिमला        5.2

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed