{"_id":"5ca46bf2bdec2256d212b009","slug":"himachal-police-constables-recruitment-apply-on-website","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: इस नंबर के बिना नहीं होगा आवेदन, इन बातों का भी रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: इस नंबर के बिना नहीं होगा आवेदन, इन बातों का भी रखें ख्याल
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस कांस्टेबल भर्ती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में पुरुष, महिला और चालक कांस्टेबलों के आवेदन के लिए वेबसाइट को खोल दिया गया है। आवेदन करने के लिए इस प्रमाण पत्र के पंजीकरण नंबर का होना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन नहीं कर पाएंगे।
2 of 5
पुलिस कांस्टेबल भर्ती
- फोटो : फाइल फोटो
आवेदन बोनाफाइड प्रमाण पत्र के पंजीकरण नंबर के बिना नहीं भरा जा सकेगा। एक बार आवेदन होने के बाद उसमें अभ्यर्थी के दर्शाए गए जिला और तहसील के नाम को भी बदला नहीं जा सकेगा। इन पदों के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद मिलने वाले आवेदन प्रपत्र प्राप्ति की प्रतिलिपि को भर्ती प्रक्रिया के तीनों चरणों में दिखाना होगा। प्रदेश में पुरुष, महिला और चालक कांस्टेबलों के 1063 पदों को ऑनलाइन भरना अभ्यर्थियों के लिए आसान नहीं होगा।
3 of 5
पुलिस कांस्टेबल भर्ती
आवेदन पत्र भरते समय अगर अभ्यर्थी ने अपना जिला और तहसील का नाम गलत भरकर फार्म को सेव कर दिया तो वह चाहकर भी जिला और तहसील के नाम को दुरुस्त नहीं कर सकेगा। कांस्टेबल बनने के लिए भरे जाने फार्म के दौरान अभ्यर्थी को ऑनलाइन ही अपना पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उसके बाद वह भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों को पूरा कर सकेगा। पंजीकरण करवाने के दौरान प्राप्त होने वाला यूजर आईडी और पासवर्ड ही अभ्यर्थी की भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य होगा। कांस्टेबल भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी को मिलने वाले आवेदन प्रपत्र प्राप्ति की प्रतिलिपि को ग्राउंड टेस्ट, लिखित परीक्षा व व्यक्तिगत साक्षात्कार के तीनों अवसरों पर रोल नंबर के साथ दिखाना होगा। अगर अभ्यर्थी के पास यह प्रपत्र नहीं होगा तो उसे भर्ती प्रक्रिया के दौरान दिक्कत पेश आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
डीजीपी एसआर मरडी
- फोटो : फाइल फोटो
डीजीपी एसआर मरडी ने कहा कि प्रदेश पुलिस में महिला, पुरुष और चालक कांस्टेबलों के आवेदनों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को खोल दिया गया है। इस दौरान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म के लिए कई निर्देश दिए गए हैं, जिनका उन्हें पालन करना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।