फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की दो सीटों के लिए कांग्रेस इस दिन घोषित कर सकती है प्रत्याशी

Sat, 30 Mar 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress will declared candidate of kangra and hamirpur seat
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

कांग्रेस ने हिमाचल की शिमला और मंडी संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।अब प्रदेश की कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस अपने प्रत्याशी दो अप्रैल को घोषित कर सकती है। 

lok sabha election 2019: congress will declared candidate of kangra and hamirpur seat
सुरेश चंदेल - फोटो : अमर उजाला

हालांकि टिकट घोषणा के काउंटडाउन के बीच कांग्रेसी नेता हाईकमान के समक्ष एक-दूसरे के कच्चे चिट्ठे खोल अपनी दावेदारी को मजबूत बताने में जुटे हुए हैं। भाजपा से कांग्रेस में आने के लिए संघर्ष कर रहे पूर्व सांसद सुरेश चंदेल हमीरपुर से कांग्रेस टिकट के लिए पूरी ताकत लगाए हैं।

lok sabha election 2019: congress will declared candidate of kangra and hamirpur seat
सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का कहना है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए वह इस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं। सुक्खू शनिवार को दिल्ली से अपने गृह क्षेत्र नादौन लौट आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress will declared candidate of kangra and hamirpur seat
राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

उधर, दिल्ली में ही डटे विधायक राजेंद्र राणा अपने राजनीतिक आकाओं के पास बराबर अपने बेटे अभिषेक को यहां से टिकट दिलाने के लिए दबाव बनाए हैं।

विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress will declared candidate of kangra and hamirpur seat
पवन काजल - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ कांगड़ा संसदीय सीट से पवन काजल का नाम अभी भी आगे है। यहां से पहले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम आगे था। जैसे ही मंत्री किशन कपूर को भाजपा से प्रत्याशी घोषित किया गया, कांग्रेस ने ओबीसी वोट भुनाने के लिए पवन काजल का नाम आगे चला दिया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed