सब्सक्राइब करें

48 मिनट के भाषण में पीएम मोदी के कांग्रेस पर 10 बड़े हमले, पढ़िए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 May 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 pm narendra modi ten attacks on congress in Mandi Rally Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंडी की चुनावी रैली में कांग्रेस पर दस बड़े हमले बोले। पीएम ने अपने 48 मिनट के भाषण में (3:49 से 4:37 बजे तक) महागठबंधन के लिए महामिलावटी जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल के हर इंसान पर मुझे प्यार का अधिकार है। आज पूरी दुनिया भारत की ताकत का लोहा मान रही है।

Trending Videos
lok sabha election 2019 pm narendra modi ten attacks on congress in Mandi Rally Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पुलवामा में हमारे जवान शहीद हुए। पूरे हिमाचल में आक्रोश था। आपके चौकीदार ने आपकी आवाज, आपकी भावनाओं की कद्र की। वीर जवानों ने सीमा पारकर आतंकियों को मारा। सेना को हमने खुली छूट दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को हमारी सेना पर भरोसा नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक की तो कांग्रेस ने मुझे कोसना शुरू कर दिया। कांग्रेस और उसके साथी कैसी राजनीति चाहते हैं आपको जानना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 pm narendra modi ten attacks on congress in Mandi Rally Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस और महामिलावटी लोग अलगाववादियों से बात करने को कहते हैं, राष्ट्रद्रोह कानून खत्म करने की बात करते हैं और सेना के जवानों से विशेष शक्तियां छीनने की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2016 में भी वीर सपूतों ने सर्जिकल स्ट्राइक की लेकिन कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है।

lok sabha election 2019 pm narendra modi ten attacks on congress in Mandi Rally Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पीएम ने कहा कि मंडी के लोगों आप ख्याल रखें कि यहां कांग्रेस की जमानत जब्त होनी चाहिए। कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता है। हिमाचल वीर माताओं और वीरों की भूमि है। शायद कोई ऐसा परिवार होगा यहां जो सीमा पर नहीं हो। सेना के अपमान की आदत कांग्रेस को हमेशा रही है। आपका चौकीदार चौकन्ना है। 'वन रैंक वन पेंशन' योजना भाजपा ने लागू की।

विज्ञापन
lok sabha election 2019 pm narendra modi ten attacks on congress in Mandi Rally Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस इसे 40 सालों तक पूरी नहीं कर पाई। कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन के नाम पर सैनिकों से धोखा किया। 35 लाख करोड़ हमने सैनिक परिवारों को पहुंचाए। वहीं कांग्रेस ने कागजों में 500 करोड़ बताए। सैनिकों को हमने बुलेट प्रूफ वर्दी दी। 1984 में सिख दंगों का न्याय देने का हमारी सरकार काम कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि सिख दंगो का कत्लेआम हुआ तो हुआ। इतने संवेदनहीन लोगों को जितनी सजा दी जाए वो कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed