सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सेना के जवानों पर कहर बनकर टूटा हिमखंड, एक शहीद, पांच लापता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
pics of avalanche in which five army personnel goes missing in kinnaur himachal

हिमाचल के किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा से सटे दुर्गम क्षेत्र नमज्ञा में गश्त पर निकले सेना के छह जवानों पर हिमखंड कहर बनकर टूटा। सभी हिमखंड में दब गए हैं। इनमें एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 5 सैनिकों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। 

Trending Videos
pics of avalanche in which five army personnel goes missing in kinnaur himachal

शहीद जवान की पहचान हिमाचल के बिलासपुर के राकेश कुमार सुपुत्र  के रूप में हुई है। हिमस्खलन की चपेट में आए अन्य पांच जवानों में तीन हिमाचल, एक जम्मू एवं एक दार्जिलिंग का बताया जा रहा है। जवानों के नाम का सेना अभी खुलासा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of avalanche in which five army personnel goes missing in kinnaur himachal

गश्त के दौरान हुए इस भारी हिमस्खलन में साथ जा रही आईटीबीपी की टुकड़ी के 5 जवान भी घायल हो गए हैं। बर्फ में दबे जवानों को निकालने के लिए डेढ़ सौ जवानों और किन्नौर पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खबर लिखे जाने तक जवानों का कोई पता नहीं चल पाया था।

pics of avalanche in which five army personnel goes missing in kinnaur himachal

जानकारी के अनुसार चीन सीमा से सटे नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले के आसपास बुधवार सुबह भारतीय सेना के छह और आईटीबीपी के 10 जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। दोपहर लगभग 12 बजे डोगरी नाले में पहाड़ी से भारी हिमस्खलन हुआ। संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे जवान इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
pics of avalanche in which five army personnel goes missing in kinnaur himachal

सेना की टुकड़ी में शामिल सभी छह जवान बर्फ के नीचे दब गए। आनन-फानन में एक जवान राजेश कुमार को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सेना के पांच अन्य जवान अभी तक लापता हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed