सब्सक्राइब करें

शहादत के बाद लोकगायकी के स्टार बन गए तिलक, पांच दिन में 13 लाख से अधिक लोगों ने देखे उनके गाने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 19 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
pulwama attack: After martyrdom tilak raj became the star of folk singing in himachal
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कांगड़ा के ज्वाली के नाणा पंचायत के धेवा गांव के शहीद तिलक राज शहादत के बाद लोकगायकी के स्टार बन गए हैं। यू-ट्यूब पर तिलकराज शानू के नाम से मशहूर उनके गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। 
Trending Videos
pulwama attack: After martyrdom tilak raj became the star of folk singing in himachal

हिमाचल की वादियों में उनकी ओर से गाए और फिल्माए गए चार गाने यू-ट्यूब पर खूब हिट हो रहे रहे हैं। प्रदेश के वीर स्पूत शहीद तिलक राज आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अपनी मधुर आवाज में गाए लोकगीतों के माध्यम से वह आज भी सबके दिलों में राज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama attack: After martyrdom tilak raj became the star of folk singing in himachal

बीते पांच दिनों के भी ही उनके गानों को 13 लाख 59685 लोगों ने यू-ट्यूब पर देखा है।  तिलक इस बार छुट्टी आने पर भी गीत रिकॉर्ड करवाना चाहते थे, लेकिन पत्नी की डिलीवरी होने के चलते वे नहीं करवा पाए थे। वह गीत रिकॉर्ड करने के लिए संगीत निदेशकों से भी संपर्क कर रहे थे, लेकिन उन्हे बीच में भी ड्यूटी के लिए वापस लौटना पड़ा। 

pulwama attack: After martyrdom tilak raj became the star of folk singing in himachal

तिलक राज का गाया प्यारी मोनिका पहाड़ी गाना सबसे ज्यादा हिट रहा। 15 फरवरी तक इस गाने को 1 लाख 43718 लोगों ने देखा किया। लेकिन अब यू-ट्यूब पर ये आंकड़ा 283112 पहुंच गया है। अगस्त 2018 में उन्होंने दो और नवंबर में एक पहाड़ी गाना गाकर यू-ट्यूब पर डाला था।

विज्ञापन
pulwama attack: After martyrdom tilak raj became the star of folk singing in himachal

 इसी तरह ‘मेरा सिद्दू’ लोकगीत को पहले करीब 250000 लोगों ने देखा, लेकिन शाहदत के बाद ये आंकड़ा 1339647 तक पहुंच गया है। बीते 16 फरवरी को 6 नवंबर 2018 को यू-ट्यूब पर डाले गए नीलम गद्दन गाने को 63618 लोगों ने देखा। अब ये आंकड़ा 179747 तक पहुंच गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed