सब्सक्राइब करें

देश-दुनिया से कटा हिमाचल का ये भाग, माइनस में पारा, जम गए नदी-नाले, तस्वीरों में देखें हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Nov 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
rainfall and snowfall prediction in himachal, cold wave in lahul spiti
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। मंगलवार को प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद झरने, झीलें और पेयजल स्रोत जम गए हैं। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Trending Videos
rainfall and snowfall prediction in himachal, cold wave in lahul spiti
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। इसके बाद दो दिसंबर तक धूप खिलने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rainfall and snowfall prediction in himachal, cold wave in lahul spiti
- फोटो : अमर उजाला

सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग -3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग, मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी दर्ज की गई। दर्रा और टनल बंद होने से बचाव दल की टीम ने दो लोगों को पैदल ही बर्फ से लकदक रोहतांग पार करवाया।

rainfall and snowfall prediction in himachal, cold wave in lahul spiti
- फोटो : अमर उजाला

पूरी लाहौल घाटी प्रचंड ठंड की चपेट में है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां ठंड से नदी-नाले और झरने जम गए हैं। पेड़-पौधों पर भी बर्फ की सफेद चादर लिपटी है। बर्फबारी से लाहौल घाटी देश-दुनिया से कट गई है। रोहतांग दर्रे के बाद अब रोहतांग सुरंग से होकर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगने से घाटी से रेफर होने वाले मरीजों के अलावा सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब घाटी से बाहर आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प रहा है।

विज्ञापन
rainfall and snowfall prediction in himachal, cold wave in lahul spiti
- फोटो : अमर उजाला

उधर, सिरमौर के चूड़धार, मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग, पांगी, भरमौर और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। मंडी के बनाला में पहाड़ी से चट्टानें गिरने से मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे मंगलवार सुबह छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक बंद रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीनरी से मलबा हटाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed