सब्सक्राइब करें

बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने वाली रेणुका पहनेंगी टीम इंडिया की जर्सी, ऐसे हासिल किया मुकाम

राजेश हंसरेटा, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
renuka singh of rohru shimla will play for indian women cricket team
रेणुका सिंह - फोटो : अमर उजाला

गांव में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते हुए हिमाचल के शिमला जिले की रोहड़ू स्थित पारसा गांव की रेणुका सिंह अब भारतीय टीम से खेलेंगी। रेणुका 12 दिसंबर से आस्ट्रेलिया में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। टीम में रेणुका का चयन बतौर तेज गेंदबाज किया गया है।

Trending Videos
renuka singh of rohru shimla will play for indian women cricket team
- फोटो : अमर उजाला

 रेणुका को बचपन से क्रिकेट में रुचि रही है। इसी रुचि को देखते हुए पिता भी रेणुका को लड़कों के बीच खेलने के लिए भेजते थे। पिता रेणुका को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते थे।  उनका सपना रेणुका को कामयाब क्रिकेटर बनता हुए देखने का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
renuka singh of rohru shimla will play for indian women cricket team
- फोटो : अमर उजाला

दुर्भाग्यवश रेणुका के पिता का बेटी के क्रिकेट स्टार बनने से पहले ही स्वर्गवास हो गया। पिता के गुजर जाने के बाद भी रेणुका ने क्रिकेट खेलना जारी रखा। पारसा गांव के प्रो. भोपिंद्र ठाकुर ने रेणुका की प्रतिभा को देखते हुए धर्मशाला में क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

renuka singh of rohru shimla will play for indian women cricket team
- फोटो : अमर उजाला

रेणुका ने डीएवी धर्मशाला में 9वीं कक्षा में प्रवेश लिया और अकादमी में क्रिकेट के गुर सीखे। रेणुका सीनियर और जूनियर वर्ग की कई क्रिकेट स्पर्धाओं में भाग ले चुकी हैं। इस दौरान रेणुका ने 100 से अधिक विकेट भी झटके हैं। आस्ट्रेलिया में 12 से 25 दिसबंर तक वनडे और टी-20 सीरीज खेली जानी है। 

विज्ञापन
renuka singh of rohru shimla will play for indian women cricket team
- फोटो : अमर उजाला

 प्रियंका की माता सुनीता ठाकुर सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उन्होंने रेणुका को क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए धर्मशाला भेजा। बेटी की इस उपलब्धि से सुनीता काफी उत्साहित हैं। रेणुका ने सफलता का श्रेय कोच पवन सेन, प्रो. भोपिंद्र ठाकुर और अभिभावकों को दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed