फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस का चूल्हा जलाते समय ढाबे में भड़की आग, करोड़ों का नुकसान

Wed, 05 Sep 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Wed, 05 Sep 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
shop on fire at bilaspur himachal due to gas leakage
तलाई बाजार स्थित मंदिर के पास बट वृक्ष के पास स्थित एक ढाबे में गैस रिसाव से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरी की पूरी दुकान जलकर राख हो गई। जबकि आसपास की दुकानों को दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। आग लगने से दुकानदार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। 
shop on fire at bilaspur himachal due to gas leakage
जबकि दमकल विभाग ने आसपास की दुकानों से करोड़ों रुपये के सामान को भी बचाया गया है। मौके पर झंडूता विधायक जेआर कटवाल व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए थे।जानकारी के अनुसार शाहतलाई बाजार में नरेश शर्मा व प्रविंद्र शर्मा पुत्र जगतराम गांव व डाकघर तलाई तहसील झंडूता बिलासपुर ढाबा चलाते हैं।
shop on fire at bilaspur himachal due to gas leakage
इसके साथ ही वह यहां पर आइसक्रीम के होलसेल के व्यापारी भी हैं जिससे इन्होंने दुकान के अंदर कई फ्रिज व आइसक्रीम बेचने के लिए रेहड़ियां भी रखी हुई थीं। दोपहर करीब तीन बजे के बाद जैसे की ढाबे के रसोई में चूल्हा जलाया गया, अचानक ही वहां पर आग भड़क उठी। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता आग ने पूरे ढाबे को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shop on fire at bilaspur himachal due to gas leakage
दुकान के अंदर 20 से ज्यादा आइसक्रीम के फ्रिज, आइसक्रीम बेचने के लिए रेहड़ियां व अन्य जरूरी सामान रखा गया था। आग लगने के बाद ढाबे के अंदर रखे दो सिलेंडर भी फट गए। हालांकि किसी भी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक पूरे का पूरा ढाबा राख हो चुका था।
विज्ञापन
shop on fire at bilaspur himachal due to gas leakage
जबकि साथ लगते स्लेटपोश मकान को भी नुकसान हुआ है। वहीं घटना स्थल पर झंडूता विधायक जेआर कटवाल, एसडीएम झंडूता, तहसीलदार सहित अन्य सभी पहुंच गए थे। एसडीएम नवीन शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक तौर पर फौरी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि ढाबा चलाने वाले दोनों मालिकों को दस-दस हजार रुपये और आसपास के छह दुकानों के मालिकों को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed