हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी में आसमान से गिर रहे बर्फ के फाहे और चार फीट बर्फ की परत पर दुल्हन को ब्याहने के लिए बरातियों ने छह किमी का लंबा सफर पैदल तय किया। रविवार देर शाम बरात दुल्हन के घर पहुंची। देर रात निर्धारित समय पर दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए। सोमवार सुबह वापसी के दौरान बर्फबारी का क्रम फिर से जारी हो गया। लिहाजा, शाम के समय कुछ देरी के लिए थमी बर्फबारी में दुल्हन की विदाई हो पाई।
बर्फबारी: दुल्हन के घर पहुंचने के लिए चार फीट बर्फ में छह किमी पैदल गई बरात
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन

