फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में नए साल के जश्न के लिए खास इंतजाम, लुत्फ उठाने आइए

Mon, 31 Dec 2018 10:22 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/धर्मशाला/डलहौजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/धर्मशाला/डलहौजी Published by: kapil kumar Updated Mon, 31 Dec 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2019 Celebration Places to Visit in Himachal for Tourist
tourist shimla

नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए लाखों सैलानी पहाड़ी राज्य हिमाचल पहुंच गए हैं। राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला समेत प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के होटल एडवांस में ही पैक हो गए हैं। शिमला में 100 तो मनाली में 80 फीसदी से ज्यादा आक्यूपेंसी चल रही है।

Happy New Year 2019 Celebration Places to Visit in Himachal for Tourist

दो-तीन दिनों तक कालका-शिमला हेरिटेज ट्रेनें और बसें पैक हैं। मनाली में पिछले पांच साल बाद रिकॉर्ड सैलानी पहुंचे हैं। सुरक्षा को देखते हुए धर्मशाला में पुलिस की दो अतिरिक्त बटालियनें तैनात रहेंगी। न्यू ईयर ईव पर शिमला के रिज मैदान पर हजारों पर्यटक उमड़ेंगे। होटलों में डायन एंड डांस के अलावा विशेष प्रतियोगिताएं होंगी।

Happy New Year 2019 Celebration Places to Visit in Himachal for Tourist

होटल होली डे होम में फूड फेस्टिवल में हिमाचली व्यंजन परोसने के खास इंतजाम हैं। पर्यटन विकास निगम मनाली के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन और मैक्लोडगंज क्लब हाउस में भागसू क्वीन चुनी जाएगी। यहां बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट मेल-फीमेल डांसर चुने जाएंगे। धर्मशाला में 8 बजे से रात 12 बजे तक गीत-संगीत की महफिल सजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2019 Celebration Places to Visit in Himachal for Tourist

मनाली आने वाले सैलानियों का कुल्लवी परंपरा और वेलकम ड्रिंक्स से स्वागत होगा। मनाली माल रोड पर संयुक्त नाटी के अलावा वॉयस ऑफ  विंटर कार्निवाल के प्रतिभागी पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे। डलहौजी और खज्जियार में होटलों में निशुल्क डीजे नाइट और कैंप फायर की भी तैयारी की है।

विज्ञापन
Happy New Year 2019 Celebration Places to Visit in Himachal for Tourist

जिला मुख्यालय कुल्लू के मोहल नेचर पार्क में पहली बार इस बार से एक जनवरी की शाम को ब्यास की महाआरती होगी। करीब पांच बजे होने वाली महाआरती में 121 पंडित, 200 से अधिक बजंतरी, देवी-देवताओं के कारदारों समेत घाटी के हजारों लोग भाग लेंगे। घाटी में पर्यटन, शांति व पर्यावरण संरक्षण को लेकर ब्यास महाआरती का आयोजन हर साल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed