फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम के गृहक्षेत्र में शून्य तापमान के बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लग रही कक्षाएं

Fri, 21 Dec 2018 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर फरेंद्र ठाकुर/सोनू चौहान, अमर उजाला, मंडी/जंजैहली
फरेंद्र ठाकुर/सोनू चौहान, अमर उजाला, मंडी/जंजैहली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Student Classes in zero degree temperature in Lambathach Degree College Seraj Mandi Himachal Pradesh

सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के लंबाथाच कॉलेज के विद्यार्थी शून्य के करीब तापमान में जमे कोहरे के बीच हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खड्ड के किनारे कॉलेज में सर्दियों में कक्षाएं लगाना किसी सजा से कम नहीं है।

Student Classes in zero degree temperature in Lambathach Degree College Seraj Mandi Himachal Pradesh

यहां धूप तक नहीं आती। विद्यार्थी सर्दियों की दोपहर में कॉलेज में बैठकर पढ़ नहीं सकते। वहीं प्रवक्ताओं को भी कक्षाएं लेना किसी चुनौती से कम नहीं। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए विद्यार्थियों को मजबूरन दूर धूप वाले स्थानों पर सड़क किनारे पढ़ना पढ़ रहा है।

Student Classes in zero degree temperature in Lambathach Degree College Seraj Mandi Himachal Pradesh

कॉलेज में करीब चार सौ विद्यार्थी हैं। लंबाथाच कॉलेज का भवन भी आलीशान बना हुआ है। नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में आलीशान भवन किसी सजा से कम नहीं लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Student Classes in zero degree temperature in Lambathach Degree College Seraj Mandi Himachal Pradesh

कॉलेज के विद्यार्थियों ने सर्दियों में कॉलेज को किसी अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करने या सेंटर हिटिंग सिस्टम की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग सीएम जयराम ठाकुर से की है।

विज्ञापन
Student Classes in zero degree temperature in Lambathach Degree College Seraj Mandi Himachal Pradesh

वर्तमान में लंबाथाच कॉलेज में चार सौ के आसपास छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं और इस कॉलेज में लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है। क्षेत्र में लंबाथाच कॉलेज के बाद गोहर या फिर सुंदरनगर और मंडी में ही कॉलेज है। ऐसे में खास कर लड़कियों के लिए यह कॉलेज उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सार्थक भूमिका निभा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed