{"_id":"5c14ed6abdec225a2729c524","slug":"tourist-advance-booking-of-hotels-in-manali-kullu-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में मनाली में हो रही एडवांस बुकिंग, आप भी जल्दी कर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में मनाली में हो रही एडवांस बुकिंग, आप भी जल्दी कर लें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
व्हाइट क्रिसमस मनाने की उम्मीद में सैलानियों ने पर्यटन नगरी मनाली में एडवांस बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। दो सप्ताह पहले ही मनाली के 50 फीसदी होटल क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक बुक हो गए हैं। ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। इन दिनों मनाली के मढ़ी और ऊपरी इलाकों खासकर रोहतांग दर्रा बर्फ से लकदक है।
2 of 5
मौसम के बदलते रुख को देखते हुए होटलों में धड़ाधड़ कमरे बुक हो रहे हैं। क्रिसमस के लिए होटल भी सजने शुरू हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात के पर्यटकों ने मनाली आने में दिलचस्पी दिखाई है।
होटलियर विवेक कपूर, सतीश चौहान, मेहर चंद, बलदेव राज, चमन लाल, मोहर सिंह तथा प्रदीप चंद का कहना है कि क्रिसमस के लिए मनाली के 50 फीसदी होटल बुक हैं। सैलानी मौसम को देखते हुए बुकिंग करा रहे हैं।
3 of 5
आने वाले दिनों में मनाली, रोहतांग पास और सोलंगनाला में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान हनीमून कपल के भी मनाली आने से पर्यटन कारोबार गति पड़ेगा। सितंबर में ब्यास नदी में आई बाढ़ से हाईवे बंद होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अब न्यू ईयर पर सैलानियों का बूम आने की उम्मीद है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से मनाली में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी भाग चंद नेगी ने बताया कि अकसर व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए सैलानी मनाली का रुख करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शिमला सैलानियों की पहली पसंद है। धर्मशाला और डलहौजी में भी क्रिसमस पर हजारों सैलानी पहुंचते हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी होती हैं। प्रदेश के पर्यटन स्थलों में न्यू ईयर क्वीन भी चुनी जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।