फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ी से आया मलबे का सैलाब, मची भगदड़, दो गांव खाली करवाए

Fri, 24 Aug 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 24 Aug 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
two villages evacuated in chamba after large scale landslide
बारिश के बाद पहाड़ से बड़े पैमाने पर मलबा आने से दो गांवों में कोहराम मच गया। पत्थर और दलदलनुमा मलबे से ग्राम पंचायत चलामा के गांवों में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग घरों के ऊपर चढ़ गए। 






 
two villages evacuated in chamba after large scale landslide
प्रशासन ने आनन फानन दुआरा वरमाला और लधेरा गांव खाली करा लिए। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। मलबे से गांव की मुख्य सड़क पर चार से पांच फीट मोटी सतह जम गई है। सड़कें भी दलदल के नीचे दब गई हैं।
two villages evacuated in chamba after large scale landslide
जानकारी अनुसार चलामा पंचायत के तहत रामबोडी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद मलबे की आफत का खतरा मंडराने लगा। बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक गुरु गोरख मन्दिर कुमलाड़ी चिलामा हेलीपैड रोड पर दलदलनुमा मलबा आना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
two villages evacuated in chamba after large scale landslide
देखते ही देखते यह मलबा गांवों के भीतर तक पहुंच गया। कई दुकानों के शटर टूट गए और मलबा भीतर जा घुसा। देर शाम तक मलबा गांव को अपनी आगोश में लेता रहा। हेलीपैड रोड के बाद मलबे ने कमलाड़ी चलामा मार्ग को भी चपेट में ले लिया। 



 
विज्ञापन
two villages evacuated in chamba after large scale landslide
rain shimla
गोरख मन्दिर के नाले से आ रहे मलबे में पत्थर भी साथ आ रहे हैं। हालात बिगड़ते देख दोनों गांवों को फौरन खाली करा लिया गया। एसडीएम भटियात बच्चन सिंह ने कहा कि दोनों गांव खाली करा लिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed