{"_id":"5cd42ed4bdec22071035762a","slug":"vehicles-plying-in-25-feet-snow-in-rohtang-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सड़क पर खतरों से भरा है सफर, 25 फीट बर्फ के बीच ऐसे गुजरते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सड़क पर खतरों से भरा है सफर, 25 फीट बर्फ के बीच ऐसे गुजरते हैं वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 May 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हिमाचल में 13050 फीट ऊंचाई पर स्थित इस सड़क पर सफर करना जोखिम से भरा है। सड़क के दोनों तरफ 20 से 25 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों के बीच से वाहन गुजरते हैं।
Trending Videos
2 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
यहां सफर खतरों से भरा जरूर है, लेकिन ये जगह बर्फ से लकदक खूबसूरत वादियों के लिए भी मशहूर है। बात रोहतांग दर्रे की हो रही है। रोहतांग को मढ़ी तक पर्यटक वाहनों के लिए खोला गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक जोखिम उठाकर यहां खूबसूरत नजारों के दीदार को पहुंच रहे हैं। वहीं, लाहौल जाने वाले लोग पैदल ही मढ़ी से आगे रोहतांग को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को मनाली की ओर से स्थानीय लोगों के साथ प्रवासी मजदूरों ने भी दर्रा पार किया। लेकिन, लाहौल का एक स्थानीय युवक दर्रा पार करते हुए हरचा गड़ू की उतराई उतरते हुए फिसल गया। युवक का पैर फिसल जाने से वह गहरी खाई में गिरने से घायल हो गया।
4 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ ने मनाली-सरचू-लेह मार्ग को बहाल करने का कार्य तेज कर दिया है। गुरुवार को बीआरओ का बर्फ हटो अभियान का काफिला जिंगजिंगबार दर्रा के पास पहुंचा है। अभी भी हिमाचल की सीमा सरचू तक पहुंचने में सीमा सड़क संगठन को खूब पसीना बहाना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
जिंगजिंगबार से लेकर सरचू तक 53 किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाना शेष रहा गया है। गुरुवार को बीआरओ के कमांडर स्वयं जिंगजिंगबार पहुंचे और बर्फ हटाओ अभियान का जायजा लेते हुए जवानों को बर्फ हटाने के कार्य में गति देने का आह्वान किया। कमांडर ने मई अंत तक मनाली-सरचू-मार्ग के बहाल होने का दावा किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।