सब्सक्राइब करें

VIDEO: शिमला में फल विक्रेताओं की गुंडागर्दी, जमकर चले लात-घूंसे, आठ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
video of fighting between fruit sellers in shimla

शिमला सब्जी मंडी में गुरुवार को तहबाजारी फल विक्रेता आपस में भिड़ गए। इनकी गुंडागर्दी से कुछ देर के लिए यहां दहशत भरा माहौल बन गया। फल और सब्जी की खरीददारी करने आए लोग तहबाजारियों की गुंडागर्दी देखने के बाद सहम गए।

Trending Videos
video of fighting between fruit sellers in shimla

पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शाम को लोअर बाजार से सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते में तहबाजारी फल विक्रेता दुकान सजाने के लिए जगह को लेकर आपस में उलझ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
video of fighting between fruit sellers in shimla

विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। कुछ पानी की बाल्टी तो कोई क्रेट उठाकर एक-दूसरे पर मारने लगे। गाली-गलौज भी जमकर की। इससे यहां खरीदारी करने आए लोगों को भी खूब परेशानी हुई।

video of fighting between fruit sellers in shimla

कुछ देर के लिए यहां दहशत भरा माहौल बना रहा। वहीं, लड़ाई की सूचना के बाद थाना सदर से पुलिस की टीम आई। इसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए डीडीयू अस्पताल लाई। मेडिकल के बाद इन्हें थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
video of fighting between fruit sellers in shimla

 इस लड़ाई में तीन को हल्की चोटें आई हैं। लड़ाई की घटना के बाद सब्जी मंडी में दहशत का माहौल रहा। लोग सब्जी मंडी में खरीददारी करने से बचते नजर आए। डीएसपी हेडक्वार्टर  प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार मामले की छानबीन की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed