सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, दफ्तरों में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें तबाही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
water logging in mini secretariat una after heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश की चेतावनी के बीच राजधानी शिमला और ऊना में मंगलवार को बादल झमाझम बरसे। राजधानी शिमला में दोपहर बाद दो घंटों में 53 मिलीमीटर और ऊना में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। भारी बारिश से ऊना शहर में फिर जलभराव हो गया। 

Trending Videos
water logging in mini secretariat una after heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

ऊना में करीब दो घंटे हुई बारिश से शहर में जलभराव हो गया। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय परिसर में फिर पानी घुस आया। इससे एसपी ऑफिस, सिक्योरिटी ब्रांच, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय और कोर्ट परिसर पानी से लबालब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
water logging in mini secretariat una after heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

पहले से हुए जलभराव से अभी कार्यालयों की सफाई भी नहीं हुई कि मंगलवार को फिर से बरसाती पानी बाढ़ की तरह आ गया। कर्मचारियों को सरकारी रिकॉर्ड भीगने से बचाने के लिए जुगत करनी पड़ी। जिला कांगड़ा में मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन, शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

water logging in mini secretariat una after heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। करीब तीन बजे शहर में शुरू हुई झमाझम बारिश पांच बजे तक जारी रही। भारी बारिश से शहर में कुछ समय के लिए जनजीवन ठहर गया। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
water logging in mini secretariat una after heavy rainfall
- फोटो : अमर उजाला

नालागढ़ उपमंडल में बारिश से सड़कों को बड़ी क्षति पहुंची है। राजधानी शिमला को जोड़ने वाला नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग एक घंटे यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। सिलणु पुल के पास ल्हासा आने से यह मार्ग बंद हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से साथ-साथ धूप भी खिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed