फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेब लाल करने के लिए की स्प्रे, एक हफ्ते में झड़ गए पेड़ों से फल, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 06 Aug 2019 12:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
all apple fruit dropped after one weeks of applying coloring spray in apple jubbal shimla
- फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले के जुब्बल में बगीचे में दवाई की स्प्रे करने के बाद एक बागवान के बगीचे में सारे सेब झड़ गए। जुब्बल के टुरान गांव के बागवान लोकेश्वर चौहान की मेहनत पर पानी फिर गया है। एक हफ्ते पहले लोकेश्वर चौहान सेब का रंग लाल करने के लिए बाजार से स्प्रे लाया था। बागवान ने स्प्रे के पैक पर दर्शाए गए निर्देशों के अनुसार छिड़काव किया।


 

all apple fruit dropped after one weeks of applying coloring spray in apple jubbal shimla
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद लोकेश्वर काम के सिलसिले में शिमला चला गया। सोमवार को जब लौटा तो बगीचे में पेड़ों पर एक भी सेब नहीं दिखा। सारा सेब झड़कर जमीन पर गिर गया था। पूरा बगीचा खाली हो गया था। इस पर लोकेश्वर दवा विक्रेता के पास पहुंचा। दवा विक्रेता ने कहा कि इस बारे में कंपनी को सूचित कर दिया है। इधर, लाखों का नुकसान होने के बाद लोकेश्वर चौहान अब कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है।

बिना सलाह न करें दवा का छिड़काव : डॉ. नरेंद्र

all apple fruit dropped after one weeks of applying coloring spray in apple jubbal shimla
- फोटो : अमर उजाला

लोकेश्वर का कहना है कि स्प्रे के बाद सारे सेब झड़ गए। पूरा बगीचा खाली हो गया है। कंपनी की ओर से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। उसकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। अब वे कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। दवा से सेब लाल तो नहीं हुआ लेकिन पेड़ से सारा फल झड़ गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
all apple fruit dropped after one weeks of applying coloring spray in apple jubbal shimla

कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू के प्रभारी डॉ. नरेंद्र कायथ का कहना है कि बागवान बिना सलाह किसी तरह की स्प्रे न करें। कई दवाइयों में खतरनाक रसायन होता है। इसकी जानकारी बागवानों को नहीं होती है।


 
विज्ञापन
all apple fruit dropped after one weeks of applying coloring spray in apple jubbal shimla

इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि सेब को कुदरती तरीके से तैयार होने दें। इससे फल की भंडारण क्षमता बनी रहती है। छिड़काव से तैयार सेब कुछ दिनों में खराब हो जाता है। इससे पौधे को भी नुकसान होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed