Devshayani Ekadashi 2025: साल में 24 एकादशियां होती हैं, जिनमें देवशयनी एकादशी आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इस दिन विष्णु जी चार माह के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए जाते हैं और चातुर्मास लगता है। चातुर्मास होने के कारण हिंदू धर्म में शादी-विवाह, गृह प्रवेश व नए कार्य की शुरुआत करने की मनाही होती हैं। चूंकि विष्णु जी योगनिद्रा में होते हैं इसलिए सृष्टि का संचालन भी महादेव करते हैं। इस बार 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी है। ऐसे में चातुर्मास भी इसी दिन से प्रांरभ होगा। वहीं देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे, इसलिए इस दिन पूजा-अर्चना, दान-दक्षिणा और उपाय करने पर जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। हालांकि अपनी राशि के अनुसार उपाय करने पर करियर समेत बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
{"_id":"6863af7ac39c1e4cec0da328","slug":"devshayani-ekadashi-2025-astro-remedies-for-career-growth-according-to-zodiac-sign-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, करियर सहित आर्थिक स्थिति में होगा सुधार","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, करियर सहित आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:43 PM IST
सार
Devshayani Ekadashi 2025: साल में 24 एकादशियां होती हैं, जिनमें देवशयनी एकादशी आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इस दिन विष्णु जी चार माह के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए जाते हैं और चातुर्मास लगता है।
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos

देवशयनी एकादशी
- फोटो : freepik
अपनी राशि के अनुसार करें उपाय
- मेष राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी को गुड़ का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
- वृषभ राशि वाले देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दौरान उन्हें केसर की खीर का भोग लगाएं। यह उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी
- फोटो : adobe
- मिथुन राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर श्रीहरि को हरे रंग के फल चढ़ाएं। इससे करियर में तरक्की के योग बनते हैं।
- देवशयनी एकादशी के दिन कर्क राशि वाले सात हल्दी की गांठ लेकर ॐ ह्रीं हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नम: मंत्र का जाप करें। यह उपाय बिजनेस में आ रही कमी को दूर कर सकता है।
- सिंह राशि के लोग एकादशी पर श्रीहरि की पूजा में ॐ पीं पिताम्बराय नम: मंत्र का माला के साथ जाप करें। इससे धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं।

देवशयनी एकादशी
- फोटो : adobe
- कन्या राशि वालों को एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। इसके प्रभाव से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
- तुला राशि के लोग एकादशी के दिन जरूरतमंद कन्याओं को दूध और दही का दान करें। इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
- वृश्चिक राशि वाले एकादशी पर विधि-विधान से श्रीहरि की पूजा करें। इस दौरान 108 बार ॐ अ: अनिरुद्धाय नम: मंत्र का जप करें। इससे करियर में सफलता और व्यापार में धन लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी
- फोटो : adobe stock
- धनु राशि के लोग विष्णु जी का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। इसके अलावा उन्हें बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
- मकर राशि के लोगों को एकादशी के दिन विष्णु जी को चूरमा का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय आपकी सभी इच्छाएं पूरी कर सकता है।
- कुंभ राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन प्रभु को श्रीफल का भोग लगाएं। इससे धन लाभ के योग बने हैं।
- मीन राशि के लोग एकादशी पर प्रभु को केले और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इसके प्रभाव से जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।